Monday, October 20, 2025

बिहार में गैंगवारः अनंत सिंह पर फायरिंग मामले में सोनू ने किया सरेंडर [Gang war in Bihar: Sonu surrenders in the case of firing on Anant Singh]

- Advertisement -

अनंत सिंह समर्थक रौशन भी गिरफ्तार

पटना, एजेंसियां। बिहार के मोकामा के पंचमहला थाना अंतर्गत नौरंगा जलालपुर गांव में बुधवार को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। घटना के 24 घंटे बाद 3 प्राथमिकी दर्ज हुई, इसके बावजूद गांव में शांति का कोई संकेत नहीं है।

इस मामले में आरोपी सोनू सिंह ने आज सुबह पंचमहला थाना में जाकर सरेंडर कर दिया है, जबकि रौशन की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। इस बात की पुष्टि बाढ़ SDPO राकेश कुमार ने की।

घटना को लेकर 3 FIR दर्जः

बताया जा रहा है कि सोनू सिंह पर अपने मुंशी के साथ मारपीट करने का आरोप है। वहीं, रौशन अनंत सिंह का समर्थक है। अनंत सिंह पर फायरिंग के मामले में 3 FIR दर्ज किए गए हैं। इनमें से एक FIR मुकेश सिंह ने दर्ज कराई है, जिनके घर पर सोनू और मोनू द्वारा तालाबंदी करने का आरोप लगाया गया है।

इसके अलावा सोनू की मां उर्मिला देवी ने अनंत सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इसमें मुखिया के आवास पर फायरिंग करने का जिक्र है। तीसरी FIR पुलिस ने दर्ज की है, जिसमें पुलिस पर ताला खोलते समय धक्का-मुक्की करने का आरोप है।

जमीन विवाद में हुई फायरिंगः

इस विवाद की जड़ एक मकान बताया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, सोनू और मोनू के गिरोह ने एक परिवार के साथ मारपीट की। इसके बाद उन्हें घर से बाहर निकालकर ताला जड़ दिया।

इस पर पूर्व विधायक अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ सोनू और मोनू के घर पर हमला करने पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।

मामले में ASP ने इस बात की पुष्टि की है कि फायरिंग सोनू और मोनू के घर से हुई थी। इस दौरान गांव में 50-60 राउंड गोलियां चलीं, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया।

कुख्यात अपराधी हैं सोनू और मोनूः

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, इस फायरिंग में शहनौरा के उदय यादव के गर्दन में गोली लगी है। उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। वहीं, फायरिंग के बाद सोनू और मोनू फरार हो गए।

जानकारी हो कि दोनों आरोपी कुख्यात अपराधी माने जाते हैं, जो पहले ट्रेन लूटपाट और बाद में सुपारी लेकर हत्याएं करते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

जेल से बाहर आये बिहार के बाहुबली अनंत सिंह, समर्थक उत्साहित

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories