गोड्डा। गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में गैंगरेंप का मामला सामने आया है। पहाड़िया लड़की के साथ गैंगरेप किया गया है।
जानकारी के मुताबिक 6 लड़कों ने मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप किया है। पीड़िता गांव के पास ही मेला देखने गई थी।
मेला देखकर लौटने के क्रम में युवकों ने उसे अकेली पाकर पकड़ लिया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। गैंगरेप के बाद पीड़िता की हालत गंभीर है।
घटना के दूसरे दिन मामले की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने तुरंत सुंदरपहाड़ी थाना को मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज करते हुए मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा।
पुलिस ने सदर अस्पताल में पीड़िता का उपचार कराया व 164 का बयान भी दर्ज किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।
फिलहाल पीड़िता किसी की भी पहचान नहीं कर पाई है। ना ही वह किसी का नाम जानती है।
इसे भी पढ़ें