गुमला। गुमला के डुमरी थाना क्षेत्र में दो नाबालिग छात्राओं के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। सभी आरोपी भी नाबालिग बताये जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि छात्राओं को कमरे में बंद रखकर इन लड़कों ने दो दिन तक छात्राओं के साथ रेप किया। इसे लेकर डुमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पीड़िता आठवीं और दूसरी दसवीं कक्षा की छात्रा है।
मामले में पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए गैंगरेप के तीन आरोपी नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। दो नाबालिग लड़के 16-16 वर्ष के हैं, जबकि एक 17 वर्ष का है।
पुलिस ने बताया कि दोनों छात्राएं टांगीनाथ धाम मेला घूमने गई थी। वहीं एक लड़की की जान पहचान के लड़कों के साथ मुलाकात हुई।
उस लड़के ने दोनों लड़कियों को घर पहुंचा देने की बात कही। फिर दोनों को बाइक पर बिठा कर जैरागी में बन रहे अपने नए घर में ले गया।
उसने दोनों लड़कियों को वहां दो दिन तक रखा और अपने दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। परिवार वाले अपनी बच्ची को ढूंढ रहे थे।
जब दो दिन तक बच्चियां घर नही आई तो 11 मार्च को गुमशुदगी का मामला दर्ज कराने डुमरी थाना आ रहे थे। इसी बीच डुमरी बस स्टैंड के पास लड़कियों से मुलाकात हुई।
लड़कियों ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने डुमरी थाना को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी लिखन हेंब्रम तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें