ऑनलाइन गेमिंग पर नियंत्रण को लेकर महाराष्ट्र सरकार सख्त, केंद्र से कानून की मांग करेगी [Maharashtra government is strict about controlling online gaming, will demand a law from the center]

2 Min Read

Maharashtra government :

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में बढ़ते ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में पहल की है। राज्य के गृह (ग्रामीण) मंत्री पंकज भोयर ने विधानसभा में जानकारी दी कि सरकार केंद्र से विशेष कानून की मांग करेगी ताकि ऑनलाइन लॉटरी और गेमिंग प्लेटफॉर्मों पर नियंत्रण लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध से निपटने के लिए महाराष्ट्र साइबर विभाग सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर जागरूकता अभियान चला रहा है। साथ ही, 3,253 पुलिसकर्मियों को विशेष साइबर क्राइम ट्रेनिंग दी गई है।

Maharashtra government :एक चौंकाने वाली घटना सामने आई

इसी बीच नागपुर के गोंडवाना चौक में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 31 वर्षीय अजय गाटे की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर दी। अजय पर दो हत्या के मामले दर्ज थे और उसने अपने दोस्तों को पहले बचाया था, लेकिन बाद में पैसों की मांग करने लगा, जिससे नाराज होकर करन और अमन यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी ईंट-पत्थर और हथियारों से हत्या कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अभी फरार हैं।

Maharashtra government :एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला

मुंबई में मंगलवार को एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई को महाराष्ट्र विधानसभा के केंद्रीय हॉल में सम्मानित किया गया। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इसे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया। इसके अलावा, ठाणे जिले का मोडकसागर बांध 99.74% भर चुका है, जिससे ओवरफ्लो का खतरा है। सरकार ने नदी किनारे बसे गांवों को अलर्ट पर रखा है। मुंबई में एक कराटे प्रशिक्षक को 12 वर्षीय छात्रा से सात महीने तक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बच्ची को धमकाकर चुप कराता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें

Hindi compulsory in Maharashtra school: महाराष्ट्र के स्कूलों में हिंदी अनिवार्य करने का फैसला रद्द, कक्षा 1-5वीं तक तीसरी लैंग्वेज बनाया था

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं