Monday, June 23, 2025

शिवम बस लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, दस लाख नगद बरामद

रांची : दशम थाना क्षेत्र के नवाडीह में शिवम बस में हुए 16 जनवरी को  हुए लूटकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

इस मामले में रांची पुलिस ने लोहरदगा और गुमला निवासी कुख्यात अपराधी सद्दाम, नसीर सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी शनिवार को की गयी है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 10 लाख रुपये से अधिक नगद भी बरामद किया है।

पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है। चारो अपराधियों को बिरसा चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि 16 जनवरी को कोलकाता से रांची आ रही शिवम नामक बस में लूटपाट की गयी थी। हथियार से लैस अपराधियों ने बस में बैठे तीन सब्जी व्यापारियों से 18 लाख रूपये लूट लिये थे।

बस 15 जनवरी की रात कोलकाता से चलकर रांची आ रही थी। तभी 16 जनवरी की सुबह बस जैसे ही बस रांची के दशम थाना क्षेत्र स्थित रांची टाटा हाइवे के नवाडीह के पास पहुंची, वैसे ही बस के अंदर बैठे अपराधियों ने हथियार दिखाकर बस को अपने कब्जे में ले लिया था।

लूटपाट करने के बाद सभी अपराधी बस से उतरकर पैदल ही फरार हो गये थे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड की लेडी टार्जन चामी मुर्मू और तीरंदाज पूर्णिमा को पद्मश्री

Hot this week

Babulal: मुझे मुकदमे में फंसाने की हो रही साजिशः बाबूलाल [There is a conspiracy to implicate me in a case: Babulal]

Babulal: रांची। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img