इस्लामाबाद, एजेंसियां। अगस्त 2023 से जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उन्हें इस बात का पछतावा है कि जब वे सत्ता में थे तब उन्होंने जनरल कमर जावेद बाजवा पर भरोसा कर लिया था।
एक इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा कि पूर्व जनरल बाजवा ने दूसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए उनके बारे में झूठ बोला और मनगढ़ंत कहानियां फैलाई।
पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में पत्रकार मेंहदी हसन को एक इंटरव्यू दिया है।
इसमें उन्होंने राजनीतिक पार्टी के नेताओं और सैन्य नेतृत्व की आलोचना की है। इस इंटरव्यू में उन्होंने ‘दोस्त से दुश्मन’ बने जनरल बाजवा को विशेष रूप से निशाना बनाया है।
पूर्व PM इमरान खान ने अपने इंटरव्यू में रिटायर्ड जनरल बाजवा को निशाना बनाया है।
पत्रकार मेंहदी हसन ने बताया कि उन्होंने इमरान खान का इंटरव्यू के लिए सवाल लिखी चिट्ठी भेजी थी।
उनका जवाब भी खान ने चिट्ठी के जरिए दिया। इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा कि उन्हें आतंकवादियों के रहने वाली जगह पर कैद करके रखा गया है।
इस दौरान उन्हें बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने जेल की सजा का जिम्मेदार जनरल बाजवा को ठहराया।
उन्होंने कहा कि यह सब जनरल बाजवा का रचा गया खेल था। उस धोखेबाज शख्स ने बड़ी होशियारी से सारी प्लानिंग की थी।
देश और दुनिया में अराजकता पैदा करने के लिए झूठी कहानियां गढ़ीं। यह सब उसने दूसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए किया।
इसे भी पढ़ें