Wednesday, October 22, 2025

पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्या के आरोपी शेष नाथ सिंह को HC से बेल; पूर्व मंत्री राजा पीटर का बाडीगार्ड था आरोपी [Sheshnath Singh, accused in the murder case of former minister Ramesh Singh Munda, has got bail from HC]

- Advertisement -

रांची। पूर्व मंत्री राजा पीटर के बॉडी गार्ड शेष नाथ सिंह को झारखंड हाईकोर्ट ने बेल दे दी है। इससे पहले हाईकोर्ट से पूर्व मंत्री राजा पीटर को भी बेल मिल चुकी है।

शेषनाथ सिंह पर पूर्व मंत्री और तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा की हत्या में संलिप्तता का आरोप है।

हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस दीपक रौशन की खंडपीठ में शेष नाथ की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। शेष नाथ सिंह की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, अजय शाह और अंकित विशाल ने बहस की।

9 जुलाई 2008 को रमेश सिंह मुंडा की हुई थी हत्या

बता दें कि बुंडू के एसएस हाई स्कूल में 9 जुलाई 2008 को एक समारोह था। इसमें पूर्व मंत्री और तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे।

समारोह में छात्रों को सम्मानित करने और पुरस्कार देने के बाद वे कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उसी समय कुंदन पाहन दस्ते के नक्सलियों ने स्कूल में आकर फायरिंग करनी शुरू कर दी।

इसमें रमेश सिंह मुंडा, उनके दो सरकारी बॉडीगार्ड शिवनाथ मिंज और खुर्शीद आलम सहित एक छात्र रामधन पातर की मौत हो गयी थी। इसको लेकर बुंडू थाना में मामला दर्ज किया गया था।

रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड की बाद में एनआईए ने मामले की जांच की। कुंदन पाहन के सरेंडर करने के बाद उससे पूछताछ के दौरान इसमें राजा पीटर का नाम आया था।

इसे भी पढ़ें

रमेश सिंह मुंडा हत्याकांडः आरोपी पूर्व मंत्री राजा पीटर को गवाह क्रास एग्जामिनेशन की मिली अनुमति

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Vedic Almanac:  l वैदिक पंचांग l 22 अक्टूबर 2025, बुधवार l

Vedic Almanac:  दिनांक - 22 अक्टूबर 2025दिन - बुधवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - शरद ॠतुमास - कार्तिकपक्ष - शुक्लतिथि - प्रतिपदा रात्रि...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...

Bihar Elections 2025: राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापा, जानें क्या है कारण?

Bihar Elections 2025: मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा...

HGPS: बच्चों में समयपूर्व बुढ़ापे की बीमारी, वैज्ञानिकों ने खोजा नया इलाज

HGPS: नई दिल्ली, एजेंसियां। कुछ बच्चे जन्म से ही तेजी से बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम (एचजीपीएस) कहा जाता है, जो एक...

Asia Cup 2025 Controversy: PCB चीफ मोहसिन नकवी पर BCCI की नजर, ICC में उठेगा विवाद

Asia Cup 2025 Controversy: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप ट्रॉफी विवाद में अब मामला और गरमाता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories