नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
उन्होंने कांग्रेस पर ‘अपमान’ और ‘चरित्र हनन’ का आरोप लगाते हुए पिछले महीने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में गुप्ता भाजपा में शामिल हुए।
गुप्ता के अलावा हाल ही में सेवा से इस्तीफा देने वाली भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की पूर्व अधिकारी परमपाल कौर, उनके पति गुरप्रीत सिंह मलूका और जम्मू एवं कश्मीर के कांग्रेस नेता जहांजेब सिरवाल भी सत्तारूढ़ दल में शामिल हो गए।
मलूका शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका के बेटे हैं।
इसे भी पढ़ें