नई दिल्ली : बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व सांसद प्रभास कुमार सिंह लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से कुछ दिन पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली पार्टी की आलोचना की।
ओडिशा की बारगढ़ सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके सिंह ने कहा कि बीजद में कोई ‘गरिमा और आत्म-सम्मान’ नहीं बचा है।
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी में उनका स्वागत किया।
यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी नेताओं के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने ‘दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी’ में शामिल होने पर खुशी व्यक्त की।
इसे भी पढ़ें
अदालत ने ईडी से हुसैन की याचिका के संबंध में लिखित दलील देने को कहा