नई दिल्ली। पूर्व वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया भाजपा में शामिल हो गये हैं। पार्टी महासचिव विनोद तावड़े ने उन्हें सदस्यता दिलाई।
लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया के भाजपा में शामिल होने कि चर्चा चल रही थी। रविवार को दिल्ली में पार्टी महासचिव विनोद तावड़े ने उन्हें सदस्यता दिलाई।
इस दौरान पार्टी ऑफिस में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे।
विनोद तावड़े ने कहा कि भदौरिया 40 साल वायु सेना में बिता चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत प्रोग्राम के लिए काफी काम किए हैं।
भदौरिया उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। भाजपा ने शनिवार को ही उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की लिस्ट पर मंथन किया है। चर्चा के मुताबिक उन्हें गाजियाबाद से टिकट मिल सकती है।
आगे भी पढ़ें