Tuesday, October 21, 2025

पीएचइडी के इंजीनियरों के सिग्नेचरों की होगी फोरेंसिक जांच

- Advertisement -

रांची। पीएचइडी घोटाले की जांच तेज हो गई है। पुलिस अब इस मामले में हस्ताक्षरों के फर्जीवाड़े की जांच करने वाली है।

इस क्रम में विभाग के चार इंजीनियरों के हस्ताक्षरों की जांच का मिलान किया जायेगा। इसके लिए फोरेंसिंक विभाग की मदद ली जायेगी।

पुलिस इन इंजीनियरों के हस्ताक्षरों की फोरेंसिक जांच कराने की तैयारी में है। राशि निकासी से संबंधित फाइल और दस्तावेजों पर किये गये हस्ताक्षरों को लेकर इन इंजीनियरों ने अनभिज्ञता जताई है।

इसलिए पुलिस अब इन हस्ताक्षरों की फोरेंसिक जांच करायेगी। बता दें कि राजधानी रांची में पुलिस ने झारखंड सरकार के पीएचइडी विभाग के एक कर्मचारी को 20 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार कर्मचारी के पास से पुलिस ने 51 लाख रुपए नगद भी बरामद किये थे। घोटाले को लेकर रांची के सदर थाने में पिछले साल एफआईआर दर्ज करवायी गयी थी।

राज्य के पेयजल एवं स्वछता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी कहा है कि इस घोटाले में विभाग के कुछ इंजीनियरों का संलिप्तता हो सकती है। बिना उनकी रजामंदी के इतना बड़ा घोटाला संभव नहीं लगता।

जांच के बाद गबन की राशि 20 करोड़ पहुंची

पेयजल एवं स्वच्छ स्वर्णरेखा शीर्ष कार्य प्रमंडल रांची में शहरी जिला पूर्ति योजना की राशि मे से बीस करोड़ रूपये का घोटाले के आरोप में पीएचइडी प्रमंडल रांची में कार्यरत कर्मचारी रूक्का प्रमंडल के कैशियर संतोष कुमार को रांची पुलिस ने सुखदेवनगर इलाके से गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर 51 लाख रुपये बरामद किए गए थे। कर्मचारी संतोष कुमार ने अपने ससुराल और घर में गबन की गई राशि को छिपाकर रखा था।

दो कंपनियां बनाकर किया घोटाला

पेयजल स्वच्छता शीर्ष कार्य प्रमंडल विभाग में यह घोटाला गिरफ्तार संतोष कुमार के द्वारा कुछ अन्य कर्मचारियों की मिली भगत से अंजाम दिया गया था।

संतोष कुमार ने घोटाले को अंजाम देने के लिए दो निजी कंपनियां बनाई और अपने सगे संबंधियों के 15 से अधिक खाता खोले और रांची ट्रेजरी से लगभग 20 करोड़ रुपए निकाल कर इन खातों में डाल दिए।

मामले को लेकर विभाग के द्वारा साल 2023 में रांची के सदर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।

अब तक की जांच में यह भी साफ हुआ है कि रूक्का प्रमंडल के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता श्वेतलाभ कुमार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

यह भी पता चला है कि कार्यपालक अभियंता के डीडीओ कोड से 23 करोड़ रुपये की राशि की निकासी की गई है।

फरार चल रहा था संतोष

पुलिस के मुताबिक एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही संतोष फरार चल रहा था। संतोष को गिरफ्तार करने के लिए रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था।

इसी बीच जानकारी मिली कि संतोष रांची के सुखदेव नगर इलाके में दिखा है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार इस मामले में कई अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आई है।

कैसे हुआ घोटाला

पेयजल विभाग ने साल 2012 में एलएनटी कंपनी को रांची में पाइपलाइन बिछाने का काम दिया था। पर कंपनी ने बीच में ही काम बंद कर दिया।

इसके बाद विभाग के कुछ लोगों ने साजिश रची और किए हुए काम के बदले दोबारा फर्जी बिल बनाकर उस पर संबंधित लोगों के फर्जी हस्ताक्षर किए और ट्रेजरी में नया कोड खुलवा कर एलएनटी को जो भुगतान हुआ था उसका दोबारा भुगतान करवा लिया।

पहली बार में 1.32 करोड़, दूसरी बार में 6 करोड़ और तीसरी बार में लगभग 13 करोड़ रुपए ट्रेजरी से निकाल लिए गए। पैसे के निकासी के लिए अलग अलग बैंकों में खाते खुलवाए गए थे।

इसे भी पढ़ें

बिहार में 3 बजे तक 45..33 प्रतिशत मतदान

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...

Bihar Elections 2025: राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापा, जानें क्या है कारण?

Bihar Elections 2025: मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा...

HGPS: बच्चों में समयपूर्व बुढ़ापे की बीमारी, वैज्ञानिकों ने खोजा नया इलाज

HGPS: नई दिल्ली, एजेंसियां। कुछ बच्चे जन्म से ही तेजी से बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम (एचजीपीएस) कहा जाता है, जो एक...

Asia Cup 2025 Controversy: PCB चीफ मोहसिन नकवी पर BCCI की नजर, ICC में उठेगा विवाद

Asia Cup 2025 Controversy: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप ट्रॉफी विवाद में अब मामला और गरमाता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने...

Diwali sales: दिवाली में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री! पांच साल में 4 गुना बढ़ा कारोबार

Diwali sales: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल दिवाली और त्योहारी सीजन 2025 के दौरान देशभर में रिकॉर्ड कारोबार देखने को मिला है। सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories