सोशल मीडिया में हो रही वायरल
नई दिल्ली: लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत नहाए खाए के साथ होती है। अब हर तरफ छठ पूजा के गीत की धुन कानों में सुनाई देने लगी है। देश-विदेश से लोग छठ पूजा में अपने गांव के घर पहुंचते हैं।
छठ पूजा पर लोकगीत का एक अपना अलग ही महत्व होता है। छठ के गीत की धुन महीना पहले से हर घर में सुनाई देने लगती है।
वही छठ गीत अगर स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के द्वारा गाई गई हो तो उसकी बात ही अलग है। शारदा सिन्हा के द्वारा गाए गए गीत इस पर्व को और खास बना देते हैं।
इसी बीच सोशल मीडिया पर अमेरिका में रह रहे एक बच्चे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह बांसुरी की धुन पर शारदा सिन्हा के छठ गीत बज रहा है। बांसुरी की धुन पर छठ के गीत सुनकर लोग भावुक हो रहे हैं। यह बच्चा लोगों को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देता है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। इस वीडियो ने अन्य देशों में रहने वाले भारतीयों के दिल को छू लिया है।
इसे भी पढ़ें
नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, आज व्रती खाती हैं सात्विक भोजन