Tuesday, October 21, 2025

पहली बार लेजर शो से दिखेगा श्री कृष्ण लीला व रामायण का दृश्य, दही-हांडी के विजेता को मिलेंगे एक लाख रुपए [For the first time, the scene of Shri Krishna Leela and Ramayana will be seen through laser show, the winner of Dahi-Handi will get one lakh rupees]

- Advertisement -

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 26 को

रांची। 14 अगस्त से ही बाल गोपाल की झूलन से ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की शुरुआत हो गई है। प्राचीन श्रीराम मंदिर न्यास समिति के विजय कुमार ने बताया कि मंदिर के स्थापना काल से ही जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

मटकी फोड़ कार्यक्रम के साथ बाल गोपाल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी होगी। 26 अगस्त को रात 12 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

मुख्य पुजारी महंत गोकुल दास पूजा संपन्न कराएंगे। महोत्सव के लिए मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत होंगे विजेता

रांची जिला श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के सौजन्य से इस वर्ष 24 व 25 अगस्त को मोरहाबादी में भव्य श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

24 अगस्त को बाल गोपाल-राधा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। वहीं, 25 अगस्त को भजन संध्या, श्रीकृष्ण पर आधारित नृत्य मंचन और महिला-पुरुष दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

झारखंड व बाहर के कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण भजन संध्या का कार्यक्रम साथ-साथ चलता रहेगा। इस अवसर पर पूरे मोरहाबादी मैदान में आकर्षक विधुत सज्जा की जाएगी और श्रीकृष्ण का झूलन सजाया जाएगा।

इस साल का मुख्य आकर्षण लेजर शो के द्वारा श्री कृष्ण लीला व रामायण का दृश्य होगा। मैदान में लगे एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

समिति के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि बीते 8 वर्ष से यह कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे और विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।

जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत पहले दिन स्थानीय गीतांजलि बैंकवेट हॉल मोरहाबादी में बाल गोपाल तथा बाल राधा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी।

इसमें छह माह से 12 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। इसके लिए पंजीयन कराना होगा। पहला ग्रुप छह माह से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए व दूसरा ग्रुप 6 से 12 वर्ष तक के प्रतिभागियों के लिए होगा।

दही-हांडी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 18 वर्ष के ऊपर की उम्र सीमा तय की गई है।

पुरुष वर्ग के लिए हांडी की ऊंचाई 20 फीट, महिला लिए 17 फीट, महिला विजेता को 55 हजार का पुरस्कार

पुरुष वर्ग के लिए हांडी की ऊंचाई 20 फीट व महिला वर्ग के लिए 17 फीट रखी जाएगी। पुरुष गोविंदा टीम के प्रथम विजेता को 1,01000 रुपए, द्वितीय विजेता को 41 हजार रुपए की नकद राशि और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 21 हजार रुपए की नकद राशि व ट्रॉफी दी जाएगी।

महिला वर्ग के लिए प्रथम पुरस्कार 55 हजार, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार व तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपए निर्धारित है।

सभी विजेताओं को ट्रॉफी भी दी जाएगी। प्रत्येक टीम को 5 मिनट का समय दिया जाएगा। निर्णायक मंडली का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।

साथ ही नशापान कर किसी भी प्रतिभागी को प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने दिया जाएगा। दही-हांडी प्रतियोगिता में इंट्री शुल्क 3100 रुपए रखा गया है।

प्रवेश फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त है। समिति अध्यक्ष विनोद गोप, संरक्षक राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजय सोनी, राजेश गुप्ता, राहुल गौतम, रोहित सिंह, तरुण मलिक व अन्य सदस्य शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

इस बार जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के जन्म की शुभ घड़ी का योग, ये हैं पूजा का शुभ मुहूर्त

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories