Dahi vada Recipe: पार्टियों के लिए परफेक्ट दही वड़ा बनाने चाहते है? जानें Soft और Spongy दही वड़ा बनाने का आसान तरीका

3 Min Read

Dahi vada Recipe

नई दिल्ली, एजेंसियां। पार्टियों या खास मौकों पर दही बड़ा एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट व्यंजन है। लेकिन अक्सर इसे बनाने के बाद समस्या ये आती है कि दही बड़े सख्त हो जाते हैं। सख्त दही बड़े खाने में स्वादिष्ट नहीं लगते और पूरे अनुभव को खराब कर देते हैं। अमर उजाला के लाइफस्टाइल डेस्क ने इस बार ऐसे टिप्स बताए हैं, जिससे आपके दही बड़े हमेशा मुलायम, स्पंजी और परफेक्ट बन सकेंगे।

दही बड़े सख्त होने के कारण

सख्त दही बड़े बनने के कई कारण हो सकते हैं। सबसे आम वजह है उड़द की दाल का ठीक से फेंटा न जाना। अगर बैटर में पर्याप्त हवा नहीं भरी गई हो, तो बड़े सख्त बनते हैं। तेल का तापमान भी बहुत महत्वपूर्ण है; बहुत गर्म या बहुत ठंडा तेल बड़े को ठीक से पकने नहीं देता। इसके अलावा, दही का गाढ़ा होना या बड़े को तलने के बाद गुनगुने पानी में न भिगोना भी सख्ती का कारण बन सकता है।

सख्त दही बड़े को नरम कैसे बनाएं

यदि आपके बड़े पहले से ही दही में डाल दिए गए हैं और सख्त लग रहे हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्हें दही से निकालकर हल्के गुनगुने नमकीन पानी में 10–15 मिनट भिगो दें। धीरे-धीरे दबाकर अतिरिक्त पानी निकालें और फिर फेंटे हुए दही में डालें। इस प्रक्रिया से बड़े अंदर तक नरम हो जाएंगे।

दही को अच्छी तरह फेंटना भी जरूरी है। गाढ़ा दही बड़े को नरम नहीं होने देता। इसमें थोड़ा दूध या पानी मिलाकर फेंटें और स्वाद के लिए हल्की मात्रा में नमक और चीनी डालें।
यदि बड़े बहुत ज्यादा सख्त हैं, तो उन्हें 2–3 मिनट के लिए स्टीमर में हल्की भाप दें और फिर गुनगुने पानी में डालकर दही में मिलाएं। यह तरीका पुराने या फ्रिज में रखे बड़ों को भी मुलायम बना देता है।

परफेक्ट सॉफ्ट दही बड़े के लिए टिप्स

  1. दाल को पीसने के बाद कम से कम 8–10 मिनट तक फेंटें।
  2. बैटर में हल्की और पर्याप्त हवा भरें।
  3. तेल का तापमान मध्यम गरम रखें।
  4. बड़े तलते ही गुनगुने पानी में 15 मिनट भिगोएं।
  5. सर्विंग के समय भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च, इमली की चटनी और हरी चटनी डालें।

इन आसान टिप्स को अपनाकर आप हर बार होली या किसी भी खास मौके पर परफेक्ट मुलायम और स्पंजी दही बड़े तैयार कर सकते हैं।

Share This Article