Masoor Dal Ke Fayde [मसूर दाल के फायदे] : औषधीय गुणों से भरपूर है मसूर दाल

IDTV Indradhanush
6 Min Read

मसूर दाल के फायदे

हमारे किचन में कई ऐसी चीजें होती है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होती है, लेकिन हमें पता ही नहीं होता।

ऐसी ही चीजों में एक है मसूर दाल। यह कितनी औषधीय और उपयोगी है, जानकर चौंक जायेंगे।

आज हम आपको बतायेंगे कि मसूर की दाल हमारे लिए कितनी उपयोगी है और इसका सेवन क्यों जरूरी है।

क्या आपको पता है कि मसूर और मसूर की दाल सोयाबीन से भी अधिक प्रोटीन दे सकता है।

सस्ती होने के साथ-साथ यह सेहतमंद भी है। पोषक तत्वों से भरपूर मसूर स्किन हेल्थ के साथ-साथ पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि फायदों के लिए इसे सही तरीके से पकाना जरूरी है।

मसूर दाल (लेंस क्यूलिनारिस), जिसे लाल मसूर भी कहा जाता है, हर भारतीय घर में एक मुख्य भोजन है।

इसके खाद्य और पौष्टिक बीजों के कारण इसकी खेती गर्म, उष्णकटिबंधीय और समशीतोष्ण क्षेत्रों में व्यापक रूप से की जाती है।

इसके अलावा, यह विकासशील देशों में शाकाहारी आबादी के लिए प्रोटीन का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।

मसूर दाल का रंग लाल होता है; यह विभाजित मसूर है और इसमें कोई छिलका नहीं होता है। पूरा मसूर भूरे रंग का होता है।

कई सारे औषधीय गुणों से भरपूर मसूर की दाल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।

कार्बोहाइड्रेट और डाइटरी फाइबर से भरपूर मसूर दाल के सेवन से वजन कम होता है और पाचन सही रहता है।

मसूर की दाल डायबिटीज रोगियों के लिए तो और भी ज्यादा गुणकारी है। इसके अलावा ये हड्डियों और स्किन से जुड़ी समस्याओं में भी कारगर है।

तो अगर आप इनमें से किसी समस्या से परेशान हैं, तो इस दाल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

26 प्रतिशत प्रोटीन होता है मसूर दाल मेः

मसूर दाल कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है।

मसूर दाल में सोयाबीन और भांग के बाद सबसे ज्यादा प्रोटीन (26%) होता है। मसूर दाल मैक्रोन्यूट्रिएंट्स, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और बायोएक्टिव घटकों से भरपूर है।

मसूर दाल का पोषण मूल्यः पुष्टिकर मात्रा (प्रति 100 ग्राम)

कैलोरी 343 किलो कैलोरी

कार्बोहाइड्रेट 59.00 ग्राम

प्रोटीन 25 ग्राम

आहार फाइबर 10.00 ग्राम

वसा 1.00 ग्राम

पुष्टिकर मात्रा (प्रति 100 ग्राम)

लोहा 7.5 मिग्रा

सेलेनियम 8.3 माइक्रोग्राम

फोलेट 479 माइक्रोग्राम

थायमिन 0.9 मिग्रा

राइबोफ्लेविन 0.2 मिग्रा

मसूर दाल से सेहत को होने वाले फायदे

  1. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर इस दाल को खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे भूख कम लगती है। इस वजह से ये दाल वजन कम करने में मददगार है। साथ ही फाइबर की मौजूदगी से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।
  2. मसूर की दाल शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्‍ट्रॉल को कम करती है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
  3. क्योंकि इस दाल में फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है तो ये डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है।
  4. मसूर की दाल एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर होती है, जिसे खाने से इम्‍युनिटी बढ़ती है।
  5. मसूर की दाल में कैल्शियम, मैग्‍नीशियम और फास्‍फोरस की भी मात्रा शामिल होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।

मसूर दाल से बनने वाले हेल्दी पकवानः

  1. दाल
    फायदेमंद होने के साथ ही बहुत ही कम समय में आसानी से बन जाती है मसूर दाल। जिसे तड़का लगाए बिना भी खाएं तो स्वादिष्ट ही लगती है। इसे आप रोटी या दाल किसी के भी साथ खा सकते हैं।
  2. सब्जी में करें शामिल
    मसूर दाल की आप सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं। इसे आप पालक के साथ मिलाकर बनाएं। जो मिनटों में तैयार हो जाती है और रोटी-पराठे का मजा दोगुना कर देती है।
  3. सूप बनाएं
    मसूर की दाल का सूप बनाना बेहद आसान है। यह स्‍वादिष्‍ट होने के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके लिए मसूर दाल को कुकर में टमाटर और प्याज के साथ डालकर दो से तीन सीटी आने तक पका लें। हल्का ठंडा हो जाए तो मिक्सी में पीस लें और छान लें। चाहें तो ऐसे ही पी लें या फिर करी पत्ते, लहसुन और हरी मिर्च से तड़का लगा लें।
  4. लजीज खिचड़ी
    भारतीय संस्कृति में खिचड़ी का बहुत महत्व है। पेट के लिए ये हलका है और पौष्टिक तत्वों से भरपूर भी। इसे बनाने के लिए कुकर में तेल डालें। उसमें जीरा, हींग और हरी मिर्च से तड़का लगाएं। इच्छानुसार प्याज और टमाटर डाल सकते हैं वरना ऐसे सिंपल भी बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

जानिये क्या है Viklang Bachchon ke liye Yojna [विकलांग बच्चों के लिए योजनाएं]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं