Wednesday, October 22, 2025

Deoghar AIIMS: देवघर एम्स का पहला दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने MBBS के छात्रों को सौंपी डिग्री रांची के राजभवन में करेंगी रात्रि विश्राम

- Advertisement -

Deoghar AIIMS:

देवघर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए गुरुवार को देवघर पहुंची। देवघर एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार, मंत्री दीपिका पांडेय आदि ने उनका स्वागत किया। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह दोपहर 3 बजे दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।

इसके बाद शाम में वह देवघर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं। उनका विमान शाम 5:25 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगा। आज वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। यहां राष्ट्रपति गणमान्य लोगों से मुलाकात भी करेंगी। 1 अगस्त की सुबह 9:30 बजे राष्ट्रपति रांची से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जाएंगी।

आईआईटी आईएसएम के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिलः

राष्ट्रपति दुर्गापुर में हेलिकॉप्टर से धनबाद के लिए निकलेंगी। वह दिन के 11:10 बजे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद दिन के 3:20 बजे राष्ट्रपति धनबाद से दुर्गापुर लौटेंगी। फिर उसी दिन वह दिल्ली चली जाएंगी।

छात्रों में उत्साहः

इधर, राष्ट्रपति गुरुवार तीन बजे देवघर एम्स परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल ऑडिटोरियम पहुंची। उन्हें अपने बीच पाकर छात्र काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने ऑडिटोरियम में एमबीबीएस छात्रों को दीक्षांत समारोह में मेडल दिया। इस अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी मौजूद रहें।

इन छात्रों को मिली डिग्रियाः

2019 बैच के एमबीबीएस के 48 छात्र-छात्राओं को मेडल व डिग्रियां दी गईं। राष्ट्रपति के हाथों एक गोल्ड मेडल, एक सिल्वर मेडल, एक ब्रॉन्ज मेडल वाले छात्रों को सौंपी गई।

रांची में 1500 अतिरिक्त जवानों की तैनातीः

वहीं, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर देवघर, रांची और धनबाद में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तीनों ही जिलों में ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रांची में 1500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। जिला बल के अलावा जैप, आईआरबी, रैप और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों और राजभवन के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रूट पर तीन लेयर में सुरक्षा बल लगाए गए हैं। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज धनबाद में, IIT-ISM में 20 गोल्ड मेडेल और डिग्रियां देंगी


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...

Bihar Elections 2025: राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापा, जानें क्या है कारण?

Bihar Elections 2025: मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा...

HGPS: बच्चों में समयपूर्व बुढ़ापे की बीमारी, वैज्ञानिकों ने खोजा नया इलाज

HGPS: नई दिल्ली, एजेंसियां। कुछ बच्चे जन्म से ही तेजी से बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम (एचजीपीएस) कहा जाता है, जो एक...

Asia Cup 2025 Controversy: PCB चीफ मोहसिन नकवी पर BCCI की नजर, ICC में उठेगा विवाद

Asia Cup 2025 Controversy: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप ट्रॉफी विवाद में अब मामला और गरमाता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने...

Diwali sales: दिवाली में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री! पांच साल में 4 गुना बढ़ा कारोबार

Diwali sales: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल दिवाली और त्योहारी सीजन 2025 के दौरान देशभर में रिकॉर्ड कारोबार देखने को मिला है। सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories