Wednesday, October 22, 2025

दिल्ली से बिहार जा रही ट्रेन में लगी आग [Fire broke out in a train going from Delhi to Bihar]

- Advertisement -

नई दिल्ली, एजेंसियां। आज शनिवार को दिल्ली से बिहार जा रही ट्रेन में अचानक से आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही ट्रेन में मौजूद यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

ट्रेन नई दिल्ली के आनंद विहार से बिहार के सीतामढ़ी जा रही थी। ट्रेन में आग लगने की खबर मिलते ही उसे आनन-फानन में गौतम स्थान स्टेशन पर रोका गया।

इसके बाद रेलवे कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रेन की कई बोगियों के यात्री स्टेशन पर उतर गए।

ट्रेन की बोगी में लगी आग को बुझाकर उसे छपरा जंक्शन भेजा गया। ट्रेन के छपरा जंक्शन पहुंचने के बाद आरपीएफ और विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच की।

इस दौरान ट्रेन करीब 29 मिनट तक छपरा जंक्शन पर खड़ी रही। यह पूरी घटना बलिया-छपरा रेलखंड पर हुई।

कैसे लगी आग?

जानकारी के मुताबिक आनंद विहार से सीतामढ़ी जा रही स्पेशल ट्रेन संख्या 04022 (Sitamarhi Garib Rath Special) में गौतम स्थान के पास दो कोच जी-2 और जी-3 के बीच सर्किट बोर्ड में किसी तकनीकी कारण से आग लग गई। जिसे रेलकर्मियों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से बुझा दिया।

आग लगने की घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी।

इसे भी पढ़ें

मुंबई में थमे लोकल ट्रेनों के पहिये

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Air pollution after Diwali: दिवाली के बाद राजधानी समेत 16 शहरों में AQI गंभीर श्रेणी में

Air pollution after Diwali: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिवाली के अगले दिन देश की हवा फिर जहरीली हो गई है। राजधानी दिल्ली समेत कम से कम...

PM Modi Trump call: पीएम मोदी ने ट्रंप को फोन कॉल के लिए धन्यवाद दिया, कहा- आतंकवाद के खिलाफ...

PM Modi Trump call: नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कॉल के लिए धन्यवाद दिया और कहा...

Draupadi Murmu visit Sabarimala temple: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के करेंगी दर्शन, सुरक्षा के...

Draupadi Murmu visit Sabarimala temple: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने चार दिवसीय केरल दौरे पर हैं। बुधवार को वे केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर...

Important events: 22 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 794 – जापानी सम्राट कनमू ने राजधानी को हेईयांको (वर्तमान टोक्यो) में स्थानांतरित की।1494 – इतालवी नाविक क्रिस्टोफ़र कोलंबस ने अपनी दूसरी खोजी...

Today horoscope: आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2025, बुधवार

Today horoscope: 22 अक्टूबर 2025, दिन बुधवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष कि प्रतिपदा तिथि 08:17 PM तक उपरांत द्वितीया , नक्षत्र स्वाति...

Vedic Almanac:  l वैदिक पंचांग l 22 अक्टूबर 2025, बुधवार l

Vedic Almanac:  दिनांक - 22 अक्टूबर 2025दिन - बुधवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - शरद ॠतुमास - कार्तिकपक्ष - शुक्लतिथि - प्रतिपदा रात्रि...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories