Monday, October 20, 2025

184 साल पुराने रांची जिला स्कूल में लगी आग, कई कमरे जलकर क्षतिग्रस्त

- Advertisement -

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में स्थित 184 साल पुराने जिला स्कूल में गुरुवार को आग लग गयी। आग की लपटों ने जिला स्कूल के लगभग सभी कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी फैल गयी। जब आग लगी उस समय बच्चे कमरों में ही थे।

शिक्षकों ने सभी बच्चों को कमरों से निकाला। इसके बाद दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गयी। इसके बाद दमकल के वाहनों ने आग को बुझाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूल में जब आग लगी तो लपटें इतनी ऊंची उठ रही थीं कि पूरा स्कूल परिसर धुएं से भर उठा। पहले एक कमरे में आग लगी और फिर वह आग फैल गयी।

जिला स्कूल में लगी भीषण आग में 4 कक्षाएं मुख्य रुप से प्रभावित हुई हैं। छठी, सातवीं, आठवीं और नौवीं की कक्षाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। जिन कमरों में आग लगी, सभी स्मार्ट क्लासरुम थे और आग से इनमें लगे प्रोजेक्टर क्षतिग्रस्त हो गये। स्कूल में लगी आग को बुझाने में चार घंटे से अधिक का समय लगा। स्कूल में आग क्यों लगी, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

समझा जाता है कि शार्ट-सर्किट की वजह से स्कूल में आग लगी है। गौरतलब है कि रांची जिला स्कूल की स्थापना अंग्रेजी शासन काल में वर्ष 1839 में हुई थी। उस समय इस स्कूल में केवल एलीट परिवारों के बच्चे पढ़ा करते थे। शिक्षा के क्षेत्र में यह स्कूल उस समय से झारखंड के नामचीन स्कूलों में हुआ करता था।

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories