Wednesday, October 22, 2025

रिम्स में होमगार्ड और जूनियर डॉक्टरों के बीच मारपीट, दर्जनों घायल [Fighting between home guards and junior doctors in RIMS, dozens injured]

- Advertisement -

रातभर चलता रहा हंगामा

रांची। रांची के रिम्स अस्पताल में मंगलवार की रात जूनियर डॉक्टरों और होमगार्ड जवानों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक दर्जन से ज्यादा डॉक्टर और होमगार्ड घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार रिम्स परिसर में स्थित स्टेडियम में होमगार्ड जवानों के लिए शस्त्रागार बनाया गया है।

होमगार्ड जवानों का आरोप है कि स्टेडियम स्थित शस्त्रागार में उनके सभी गन रखे गए हैं। रात करीब 11 बजे होमगार्ड के कुछ जवान अपने बंदूक को लेने के लिए स्टेडियम जा रहे थे।

तभी जूनियर डॉक्टरों ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद बहस शुरू हो गयी और जूनियर डॉक्टरों ने उन पर हाथ छोड़ दिया। जिसके बाद पूरी रात मारपीट होती रही। मारपीट में कई जवान और जूनियर डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सदर DSP संजीव बेसरा और कई थानों की टीम पहुंची

मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर DSP संजीव बेसरा सहित कई थानों की टीम मौके पर पहुंची और हंगामे को शांत करवाया।

सदर DSP संजीव ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी व्यक्ति इसके लिए दोषी होंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।

आईडी कार्ड मांगने पर विवाद

वहीं होमगार्ड जवानों ने अपनी आपबीती सुनाई और धरने पर बैठ गए हैं। होमगार्ड जवानों ने बताया कि मंगलवार रात 9:30 बजे के करीब मेडिकल के 2 छात्र (युवक और युवती) स्टेडियम में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

सिक्योरिटी में तैनात होमगार्ड के जवानों ने उनसे आईडी कार्ड मांगा। जवानों ने बताया कि रिम्स अधीक्षक का स्पष्ट निर्देश है कि शाम 7:00 बजे के बाद किसी भी छात्र को स्टेडियम में प्रवेश नहीं करने देना है।

यहीं से विवाद शुरू हुआ और बाद में जमकर मारपीट हुई। बता दें कि अक्सर रात में रिम्स के छात्र यहां देर रात तक पार्टी करते हैं। इसमें छात्राएं भी रहती हैं।

इसे भी पढ़ें

सदर अस्पताल और रिम्स के डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Government Jobs: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 162 पदों पर वैकेंसी, फ्रेशर्स भी कर सकते हैं अप्लाई

Government Jobs: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में 162 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in पर जाकर आवेदन कर सकते...

Ghatshila election: घाटशिला उपचुनाव: हथियार जमा करने की अंतिम चेतावनी, 28 अक्टूबर तक का समय

Ghatshila election: जमशेदपुर। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। चुनाव...

Bhai Dooj 2025: भाई-बहन के पवित्र स्नेह का पर्व, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और मंत्र

Bhai Dooj 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। हिंदू धर्म में भाई-बहन के गहरे स्नेह का प्रतीक भाई दूज हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष...

बिहार चुनावः कांग्रेस बैकफुट पर, राजद से सुलह की कोशिश -दीपेश कुमार

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन का दौर पूरा हो चुका है। अब प्रत्याशी जोर शोर से प्रचार अभियान में जुट गये हैं। परंतु...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: जीविका दीदियों और संविदा कर्मियों को मिलेगा सरकारी दर्जा

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि...

Ek Deewane Ki Deewaniyat: हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने पहले दिन दर्शकों का जीता...

Ek Deewane Ki Deewaniyat: मुंबई, एजेंसियां। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा अभिनीत फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8.50...

Sudhivya Sonu: मंत्री सुदिव्य सोनू के बयान पर राजद ने तरेरी आंखें

Sudhivya Sonu: रांची। झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा राजद नेताओं को “धूर्त” कहे जाने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कड़ी आपत्ति जताई...

Bihar Elections: महागठबंधन विवाद पर तेजस्वी बोले-कल बात करेंगे, वेणुगोपाल ने फोन किया, थोड़ी देर में अशोक गहलोत से...

Bihar Elections: पटना, एजेंसिया। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और RJD प्रमुख तेजस्वी यादव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में 3 बड़े चुनावी ऐलान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories