Female Giraffe Misty:
रांची। रांची के बिरसा मुंडा जैविक उद्यान, ओरमांझी में बुधवार रात एक मादा जिराफ की मौत हो गई। इसे पिछले माह ही यानी आठ अगस्त को पश्चिम बंगाल के अलीपुर जू से लाया गया था। छह वर्षीय मादा जिराफ ‘मिस्टी’ की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने बाड़े में ही गिरकर घायल हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
अचानक बिगड़ी तबीयतः
Female Giraffe Misty:
जू के चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश साहू ने बताया कि बुधवार आधी रात के करीब सूचना मिली कि मादा जिराफ मिस्टी जमीन पर गिरी हुई है। जब तक वह मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जांच के लिए कुछ अंग भेजे गये बरेलीः
Female Giraffe Misty:
मृत जिराफ का पोस्टमार्टम रांची वेटनरी कॉलेज के चिकित्सक डॉ. एन. के. गुप्ता और प्रज्ञा लकड़ा की टीम ने किया। डॉ. साहू ने बताया कि जिराफ के महत्वपूर्ण अंगों को विस्तृत जांच के लिए IVRI (इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट), इज्जतनगर, बरेली भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।
जू परिवार में मायूसीः
Female Giraffe Misty:
मिस्टी को रांची लाए सिर्फ 27 दिन ही हुए थे। उसे एक जोड़ा हिमालयन भालू और एक जोड़ा घड़ियाल के बदले एक्सचेंज योजना के तहत रांची भेजा गया था। मिस्टी के साथ अलीपुर जू से सिल्वर फिजेंट का एक जोड़ा भी रांची पहुंचा था।
जू प्रबंधन के अनुसार, जिराफ का औसत जीवनकाल चिड़ियाघरों में 18 से 20 साल और प्राकृतिक आवास में 15 से 17 साल होता है। लेकिन, महज छह साल की उम्र में मिस्टी की असामयिक मौत ने पूरे जू परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है।
अंतिम संस्कार हुआः
Female Giraffe Misty:
जू प्रशासन ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मिस्टी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। चिड़ियाघर के कर्मचारियों और अधिकारियों ने नम आंखों से उसे विदाई दी।
इसे भी पढ़ें
बिरसा जैविक उद्यान में शेर शशांक की मौत [Lion Shashank dies in Birsa Biological Park]