Wednesday, July 30, 2025

खतरनाक है फास्टफूड, पालक, बथुआ और ताजे फल के सेवन से दिल और शरीर होंगे स्वस्थ

नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि आपके घर के बगल में बिकनेवाला फास्ट फूड कितना खतरनाक है।

एक रिसर्च के मुताबिक अगर आपके घर के आधा किलोमीटर के दायरे में पब, बार या फास्ट फूड की दुकानें हैं, तो आपको दिल का दौरा पड़ने का खतरा दूसरों की अपेक्षा 16% ज्यादा है।

रिसर्च के अनुसार आपके आसपास हो रही हर एक्टिविटी और माहौल का फर्क आपकी लाइफस्टाइल पर पड़ता है।

अगर घर के आसपास रेडी-टू-ईट फूड आइटम्स ज्यादा हैं तो बहुत संभावना इसी बात की है कि आप भूख लगने पर फास्ट फूड खा रहे होंगे।

पब और बार नजदीक हैं तो आपके शराब और सिगरेट पीने की फ्रीक्वेंसी दूसरों की तुलना में काफी ज्यादा होगी।

यह सब आपकी सेहत पर बुरा असर डालता है। WHO के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक मौतें हृदय संबंधी बीमारियों के चलते होती हैं।

चूंकि सिगरेट, शराब और रेडी-टू-ईट खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा हो सकता है। अगर कोई इनका सेवन कर रहा है तो जाहिर है कि खुद की सेहत को खतरे में डाल रहा है।

हार्ट डिजीज के पीछे फास्ट फूड, सिगरेट और शराब ही कारण है। ज्यादातर रेडी-टू-ईट फूड्स में कार्बोहाइड्रेट भरा होता है।

यह ब्लड शुगर लेवल को तेजी से शूट-अप कर सकता है। रिसर्च के मुताबिक फास्ट फूड इंसुलिन लेवल को भी अचानक बढ़ा सकते हैं।

इसके चलते शुगर लेवल तेजी से गिर सकता है। शुगर लेवल में ये उतार-चढ़ाव हार्ट डिजीज के अलावा कई अन्य बीमारियों का कारण बन सकता है।

रिसर्च के मुताबिक फास्ट फूड में सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिसका सीधा असर ब्लड वेसल्स पर पड़ता है।

इसके चलते ब्लड वेसल्स सिकुड़ने लगती हैं। जो ब्लड प्रेशर का कारण बनता है, जो हार्ट अटैक की वजह बन सकता है।

पेट का स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं फाइबर्स। जो पाचन तंत्र का काम आसान कर देते हैं।

आपको कब्ज जैसी समस्याओं से भी दूर रखते हैं। जबकि फास्ट फूड में फाइबर नहीं होता है। फास्ट फूड शरीर के लिए न्यूट्रीशन को एब्जॉर्ब करना मुश्किल बनाते हैं और गट बैक्टीरिया पर भी असर डालते हैं।

रेडी-टू-ईट फूड जितना हमारे दिल के लिए खतरनाक हैं, उतना ही नुकसान दिमाग को भी पहुंचा सकते हैं।

फास्ट फूड में मौजूद ट्रांस फैट और शुगर से मेमोरी पॉवर और फैसले लेने की क्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है।

अगर लंबे समय तक इसका सेवन किया जा रहा है तो यह डिमेंशिया जैसी खतरनाक बीमारी की वजह भी बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

अंतिम टेस्ट खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, धर्मशाला में 3 पेसर खिला सकता है भारत

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की याचिका खारिज की, लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई से किया...

Supreme Court: पटना, एजेंसियां। राजद सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने...

DGCA audit: DGCA ऑडिट में एअर इंडिया से जुड़ी 100 गड़बड़ियां मिलीं, 7 बेहद गंभीरएयरलाइन बोली- जवाब देंगे

DGCA audit: नई दिल्ली, एजेंसियां। विमानों की सुरक्षा देखने वाली संस्था नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने टाटा समूह की एयरलाइन एअर इंडिया में कई बड़ी...

Air India: एयर इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, DGCA ने जारी किए चार कारण बताओ नोटिस

Air India: नई दिल्ली, एजेंसियां। टाटा ग्रुप की एयर इंडिया के खिलाफ नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।...

बारिश का कहरः राजस्थान-MP में बाढ़ के हालात, 18 जिलों में स्कूल बंद, हिमाचल में 357 सड़कें बंद

Rain's havoc: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। राजस्थान में बुधवार को भी 6 जिलों में बारिश का रेड और...

Saiyara: सुपरहिट ‘सैयारा’ के बीच अजय देवगन की फिल्म को मिली मुश्किल, पहले दिन टिकटों पर 50% छूट

Saiyara: मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।...

Pahalgam attack: संयुक्त राष्ट्र ने माना- पहलगाम हमले के लिए TRF जिम्मेदार, कहा- आतंकी संगठन ने अटैक की 2...

Pahalgam attack: नई दिल्ली, एजेंसियां। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की सेंक्शंस मॉनिटरिंग टीम ने ग्लोबल टेररिज्म संगठनों पर बुधवार को रिपोर्ट जारी की। इसमें...

Reliance Industries: रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी भारत की सबसे बड़ी कंपनी, Fortune Global 500 में कायम शीर्ष स्थान

Reliance Industries: नई दिल्ली, एजेंसियां। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 2025 की Fortune Global 500 लिस्ट में एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा है।...

Saavan: सावन में शिव के 108 नामों का करें जाप, हर संकट होगा समाप्त!

Saavan: नई दिल्ली, एजेंसियां। सावन का पावन महीना भगवान शिव की उपासना और कृपा प्राप्ति का सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। सावन 2025...
spot_img

Related Articles

Popular Categories