Wednesday, September 17, 2025

फैशन डिजाइनर रोहित बल का हार्टअटैक से निधन [Fashion designer Rohit Bal died of heart attack]

- Advertisement -

लैक्मे इंडिया फैशन वीक में आखिरी बार दिखे थे

नई दिल्ली, एजेंसियां। मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल (63) का शुक्रवार को निधन हो गया। वे दिल से जुड़ी बीमारियों से लंबे समय से पीड़ित थे।

साल 2010 में हार्ट अटैक के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी। 1996 में टाइम पत्रिका ने उन्हें भारत का ‘मास्टर ऑफ फैब्रिक एंड फैंटेसी’ बताया था।

हॉलीवुड स्टार्स के लिए भी डिजाइन किया थाः

रोहित बल को साल 2001 और 2004 में अंतरराष्ट्रीय फैशन अवॉर्ड्स में ‘डिजाइनर ऑफ द ईयर’ चुना गया था। फैशन डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) के अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा- उन्हें (रोहित) दिल का दौरा पड़ा था। रोहित एक लीजेंड थे। हम पूरी तरह से हिल गए हैं।

लंबे समय से बीमार थेः

उन्होंने कहा कि सफदरजंग एन्क्लेव के आश्लोक अस्पताल में रोहित का इलाज चल रहा था। बल का इलाज डॉ. आलोक चोपड़ा कर रहे थे।

शुक्रवार को रोहित को हार्ट अटैक आया। डॉक्टरों ने उन्हें होश में लाने के लिए 2 घंटे तक पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

इसी महीने किया था आखिरी शोः

13 अक्टूबर को दिल्ली के इंपीरियल होटल में लैक्मे इंडिया फैशन वीक में रोहित ने अपने कलेक्शन ‘कायनात: ए ब्लूम इन द यूनिवर्स’ को पेश किया था। ये उनका आखिरी शो था। एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस कार्यक्रम की शो-स्टॉपर थीं।

रोहित के निधन से बॉलीवुड में शोकः

रोहित के निधन पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने दुख जताया। रोहित का शनिवार शाम 5 बजे नई दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

भौतिकीविद और पद्मश्री से सम्मानित प्रोफेसर रोहिणी एम. गोडबोले का निधन

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bamboo Summit: देश का पहला बैंबू समिट: महाराष्ट्र लिखेगा ग्रीन इकॉनमी का नया अध्याय

Bamboo Summit: मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 18 और 19 सितंबर को ऐतिहासिक बैंबू समिट (Bamboo Summit) आयोजित होने जा रहा है। इस...

BAN vs AFG Asia Cup 2025: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से हराया

Asia Cup 2025: दुबई, एजेंसियां। BAN vs AFG Asia Cup 2025: एशिया कप में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में दर्शकों का...

Asia Cup 2025: एशिया कप से नाम वापस लेने पर पाकिस्तान को होगा 140 करोड़ तक का नुकसान

Asia Cup 2025: दुबई, एजेंसियां। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की एशिया कप 2025 से बाहर निकलने की धमकी ने वित्तीय और कूटनीतिक संकट पैदा कर...

Deepika Kakkar stage-2 liver cancer: दीपिका कक्कड़ स्टेज-2 लिवर कैंसर से जूझ रहीं, भावुक होकर सुनाया दर्दभरा अनुभव

Deepika Kakkar stage-2 liver cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों जिंदगी की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रही हैं। उन्हें स्टेज-2 लिवर...

Stock market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 82,643 और निफ्टी 25,324 के पार

Stock market: मुंबई, एजेंसियां। अमेरिकी व्यापार वार्ता में सकारात्मक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स...

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर बॉलीवुड ने दिया खास तोहफा

PM Modi Birthday: नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देश-दुनिया...

Cyber racket: 23 लाख की ठगी के बाद CID ने किया साइबर रैकेट का खुलासा

Cyber racket: रांची। झारखंड पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने साइबर धोखाधड़ी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सीआईडी की साइबर...

Robbery at SBI branch: कर्नाटक: SBI शाखा में डकैती, हथियारबंद बदमाश 21 करोड़ की नकदी और सोना लूटकर फरार

Robbery at SBI branch: विजयपुरा, एजेंसियां। कर्नाटक के विजयपुरा जिले के चाडचन कस्बे में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज वारदात हुई। तीन नकाबपोश बदमाशों ने भारतीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories