नई दिल्ली, एजेंसियां। किसान आंदोलन को धार देने के लिए आंदोलनकारी किसान दिल्ली कूच कर गये हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज किसानों की महापंचायत हो रही है।
संयुक्त किसान मोर्चा ने महापंचायत बुलाई है। यूपी, हरियाणा और पंजाब से किसान रामलीला मैदान पहुंचे हैं। कई बड़े नेता और किसान कल रात ही पहुंच गए थे।
किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा-गाजियाबाद में धारा 144 लगा दी गई है। गाजीपुर बॉर्डर पर 3 कंपनी PAC तैनात है।
मेरठ में किसानों को नजरबंद किया गया है। डासना में आधी रात ट्रेन को रोका गया। इसके विरोध में किसानों ने ट्रैक जाम करने की कोशिश की। बाद में ट्रेन को दिल्ली रवाना किया गया।
कन्नौज में भाकियू जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) कुसुम चौहान को दिल्ली जाते समय नजरबंद किया गया है। काशी टोल प्लाजा पर राकेश टिकैत के बेटे गौरव को रोका गया। उनके साथ किसान भी थे।
रोके जाने पर किसानों ने हाईवे के किनारे ही हुक्का लगाकर चौपाल शुरू कर दी।पुलिस की ताबड़ तोड़ कार्रवाई के बावजूद हजारो किसान दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंच गये हैं और वहां अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
राष्ट्रीय खेल घोटालाः सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट से सहमत नहीं शिकायतकर्ता