पुरी, एजेंसियां। बंगाल की खाड़ी से उठा फेंगल तूफान आज चक्रवात में बदल गया है। अगले दो दिन यह तमिलनाडु की तरफ बढ़ेगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 75-80 Kmph की स्पीड से हवाएं चलेंगी। इसके चलते चेन्नई, चेंगलपेट, कांचीपुरम, तिरुवल्लुर, कुड्डालोर, नागापटि्टनम में लगातार बारिश जारी है। जल्द ही इसका असर झारखंड में भी दिख सकता है।
‘फेंगल’ एक अरबी शब्दः
फंगल शब्द वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गनाइजेशन (WMO) और संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (UNESCAP) के नामकरण पैनल में क्षेत्रीय विविधता को दर्शाता है।
नाम प्रस्तावित करते समय यह ध्यान रखा जाता है कि इसमें किसी तरह का कोई विवाद न शामिल हो और क्षेत्रीय विविधता को दर्शाएं। इससे किसी का अपमान न हो।
दुनियाभर में साइक्लोन को अलग-अलग नामों से बुलाया जाता है। जैसे- उत्तरी अमेरिका और कैरिबियन आइलैंड में बनने वाले तूफान को हरिकेन; फिलीपींस, जापान और चीन में आने वाले तूफान को टाइफून और वहीं ऑस्ट्रेलिया और हिंद महासागर यानी भारत के आसपास आने वाले तूफान को साइक्लोन कहा जाता है।
उत्तर पश्चिम प्रशांत महासागर में बनने वाले तूफान टाइफून कहलाते हैं।
इसे भी पढ़ें
धनबाद के DC-SSP ने झारखंड-बंगाल सीमा पर बने चेकपोस्ट का किया निरीक्षण