Monday, July 28, 2025

5.2 करोड़ के जेवर के बदले सुनार को थमा गये नकली सोने की ईटें [Fake gold bricks handed over to goldsmith in exchange of jewellery worth Rs 5.2 crore]

कोलकाता, एजेंसियां: नकली सोने की ईटें देकर एक सुनार से करीब 5.2 करोड़ मूल्य के असली सोने के गहने ठग लिये गये थे। यह घटना शेक्सपीयर सरणी थाना अंतर्गत मिंटो पार्क स्थित एक होटल में हुई।

पीड़ित सुनार अमल राय उत्तर 24 परगना के टीटागढ़ थाना क्षेत्र का निवासी है। वह सोने की ईटों के बदले सोने के गहनों की सप्लाई का काम करता है। उसने घटना की शिकायत शेक्सपीयर सरणी थाने में दर्ज करायी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पूरे गहने भी बरामद कर लिये हैं।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को टीटागढ़ के केजी स्कूल रोड के बीएन सरणी इलाका निवासी अमल राय ने शेक्सपीयर सरणी थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करायी।

उसने बताया कि सोने की ईटों के बदले उसने कुछ लोगों को करीब 7.8 किलोग्राम वजन के सोने के गहनों की सप्लाई की थी।

सौदा मिंटो पार्क के पास स्थित एक होटल में हुआ था। बाद में उसे पता चला कि करीब 5.2 करोड़ के गहनों के बदले उसे सोने की नकली ईटें दी गयीं।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की। जांच में मिठू नामक एक बांग्लादेशी नागरिक का पता चला। उसके सहयोगी जीतन पाल का भी सुराग मिला, जो बऊबाजार में सुनार का काम करता है।

शेक्सपीयर सरणी थाने की पुलिस ने मोचीपाड़ा थाने की पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर जीतन को गिरफ्तार कर लिया।

उससे पूछताछ के बाद मोचीपाड़ा इलाके से दो बांग्लादेशियों उत्तम पाल और गौतम चंद्र साहा को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों से मोचीपाड़ा में रमेश बेहरा नामक एक व्यक्ति के ठिकाने की जानकारी मिली। वहां छापेमारी कर पुलिस ने सोने के पूरे गहने बरामद कर लिये। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें

बंगाल के राज्यपाल ने नकली सोने के व्यापारी के घर के नीचे सुरंग मिलने पर जतायी चिंता

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories