Asia Cup 2025:
नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप 2025 के लिए सभी 8 टीमों का स्क्वाड घोषित हो चुका है। आठवीं और अंतिम टीम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी 17 सदस्यीय दल की घोषणा कर दी है। टीम की कमान मुहम्मद वसीम को सौंपी गई है। यूएई अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को भारत के खिलाफ खेलेगा। इस स्क्वाड में ट्राई सीरीज खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि मतिउल्लाह खान और सिमरनजीत सिंह नए चेहरे होंगे। यूएई 2016 के बाद पहली बार एशिया कप खेल रहा है।
UAE का एशिया कप 2025 स्क्वाड
Asia Cup 2025:
मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतिउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह और सगीर खान।
यूएई को ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान और ओमान के साथ रखा गया है।
टीम का कार्यक्रम इस प्रकार है:
Asia Cup 2025:
- 10 सितंबर: भारत से मुकाबला
- 15 सितंबर: ओमान से भिड़ंत
- 17 सितंबर: पाकिस्तान से मैच
इसे भी पढ़ें
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में बिना टाइटल स्पॉन्सर खेलेगी टीम इंडिया, ड्रीम11 ने लिया बड़ा फैसला









