Rahul Gandhi: राहुल बोले- सरकार नहीं चाहती मैं पुतिन से मिलूं, संसद पहुंचे रूसी उप प्रधानमंत्री पीएम डेनिस मंटुरोव

2 Min Read

Rahul Gandhi:

नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के भारत दौरे को लेकर संसद में लोकसभा में विपक्ष के राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा- केंद्र सरकार नहीं चाहती है कि मैं बाहर से आने वाले लोगों से मिलूं। मोदी जी और विदेश मंत्रालय इस नियम का पालन नहीं करते हैं। यह उनकी इनसिक्योरिटी है।

हमारे सभी के साथ रिश्तेः

राहुल ने कहा- हमारे सभी के साथ रिश्ते हैं। लीडर ऑफ ऑपोजिशन एक अलग नजरिया देते हैं। हम भी भारत को रिप्रेजेंट करते हैं। यह सिर्फ सरकार नहीं करती है।

राहुल ने कहा-आमतौर पर परंपरा है कि जो भी बाहर से आता है, वह लीडर ऑफ ऑपोजिशन से मिलता है। ऐसा वाजपेयी जी, मनमोहन सिंह जी की सरकारों के दौरान होता था। यह एक परंपरा रही है। लेकिन, आजकल विदेशी मेहमान या जब मैं विदेश जाता हूं तो केंद्र सरकार उन्हें लीडर ऑफ ऑपोजिशन से न मिलने की सलाह देती है। यह उनकी पॉलिसी है और वे हमेशा ऐसा करते हैं।

संसद पहुंचे रूसी उप प्रधानमंत्रीः वहीं, रुस के पहले डिप्टी प्राइम मिनिस्टर डेनिस मंटुरोव गुरुवार सुबह पार्लियामेंट पहुंचे। यहां उन्होंने संसद की कार्यवाही देखी।

Share This Article