Rowdy Janardhana teaser
चेन्नई,एजेंसियां। तेलुगु सिनेमा के स्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘राउडी जनार्धना’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का टाइटल और अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। इसी बीच अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी इस टीजर पर रिएक्ट करते हुए विजय देवरकोंडा की खुलकर तारीफ की है, जिससे एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
रश्मिका मंदाना ने ‘राउडी जनार्धना’ की जमकर तारीफ की
रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘राउडी जनार्धना’ का टाइटल वीडियो शेयर किया और बेहद उत्साह भरे शब्दों में फिल्म और इसकी टीम की सराहना की। उन्होंने लिखा, “वाह, क्या गजब का है ये। क्या विजुअल्स हैं, क्या म्यूजिक है, क्या वाइब है, क्या एक्टर है! विजय देवरकोंडा और रवि किरण कोला, आप दोनों कमाल हैं। मुझे ये बहुत पसंद आया।” इसके साथ ही रश्मिका ने फिल्म की एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को भी शुभकामनाएं दीं।
रश्मिका का रिएक्शन
रश्मिका का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे सिर्फ एक प्रोफेशनल तारीफ नहीं, बल्कि निजी जुड़ाव के तौर पर भी देख रहे हैं। गौरतलब है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के अफेयर की खबरें लंबे समय से चर्चा में हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने सगाई कर ली है और फरवरी 2026 में शादी करने की योजना बना रहे हैं, हालांकि इस पर आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है।वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा आखिरी बार फिल्म ‘किंगडम’ (हिंदी में ‘साम्राज्य’) में नजर आए थे। वहीं रश्मिका मंदाना इन दिनों शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। ‘राउडी जनार्धना’ के टीजर को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं।

