Family Man 3: द फैमिली मैन 3’ 21 नवंबर से होगी स्ट्रीम, मनोज बाजपेयी हैं सीरीज के हीरो

2 Min Read

Family Man 3:

मुंबई, एजेंसियां। द फैमिली मैन 3’ के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। वेब सीरीज का तीसरा पार्ट 21 नवंबर को प्रीमियर होगा।

सीरीज में एक बार फिर मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी के रूप में नजर आएंगे। मेकर्स ने एक छोटा, मजेदार वीडियो जारी किया है। इसमें शो की लीड एक्ट्रेस प्रियामणि (सुचि तिवारी) चार साल बाद अपने परिवार की झलक दिखाती हैं। वह बताती हैं कि उनकी बेटी कॉलेज में चली गई है और बेटा बैले डांस सीखने लगा है।

पिछला सीजन साल 2021 में रिलीज हुआ थाः

सीरीज का पिछला सीजन 2021 में आया था। ‘द फैमिली मैन 3’ को राज और डीके ने लिखा है, साथ में सुमन कुमार भी इस बार जुड़े हैं। डायलॉग सुमित अरोड़ा ने लिखे हैं। तीसरे सीजन का डायरेक्शन राज और डीके के साथ सुमन कुमार और तुषार सेठ ने किया है। मनोज बाजपेयी और प्रियमणि के अलावा इस बार अशलेशा ठाकुर (धृति तिवारी), वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी), श्रेया धनवंतरी (जोया), और गुल पनाग (सलोनी) भी नजर आएंगे।

नई एंट्री भी हैः

नई एंट्री में जयदीप अहलावत ‘रुक्मा’ का किरदार निभाएंगे और निम्रत कौर ‘मीरा’ के रोल में दिखेंगी।
मेकर्स के मुताबिक इस बार कहानी पहले से ज्यादा रोमांचक होगी। श्रीकांत तिवारी अपने करियर की अब तक की सबसे खतरनाक चुनौती का सामना करेंगे। इस बार उनके सामने दो नए दुश्मन रुक्मा और मीरा होंगे। ये दोनों उनके मिशन और उनके परिवार दोनों के लिए खतरा बनेंगे।

श्रीकांत की नौकरी और घर दोनों मुश्किल में पड़ेंगेः

सीजन में दिखाया जाएगा कि कैसे यह नया खतरा श्रीकांत की नौकरी और उनके घर दोनों को मुश्किल में डाल देता है। मेकर्स का कहना है कि इस बार एक्शन ज्यादा दमदार होगा, कहानी और भी टाइट होगी और इमोशंस गहराई से जुड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें

Good news for OTT: OTT के शौकीनों के लिए खुशखबरी: ‘पंचायत 5’ समेत ये 5 वेब सीरीज जल्द होंगी रिलीज


Share This Article