Rekha life in Mumbai: रेखा की निजी जिंदगी की पूरी कहानी: शादी, सिंदूर से लेकर मुंबई में उनका रहन-सहन तक

3 Min Read

Rekha life in Mumbai:

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड की लेजेंड एक्ट्रेस रेखा हमेशा से ही अपने अभिनय और ग्लैमर के साथ-साथ निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। 10 अक्टूबर, 2025 को रेखा अपना 71वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। उनकी पर्सनल लाइफ आज भी कई फैंस के लिए पहेली से कम नहीं है।

मुंबई में किसके साथ रहती हैं रेखा

रेखा मुंबई के बांद्रा स्थित बैंडस्टैंड इलाके में बने अपने आलीशान बंगले ‘बसेरा’ में रहती हैं। इस बंगले की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपए बताई जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रेखा अपने घर में अपनी सेक्रेटरी फरजाना के संग रहती हैं। फरजाना ही उनके पूरे घर की देखभाल करती हैं और उनके साथ हर जगह रहती हैं। रेखा की प्राइवेट लाइफ में सिर्फ फरजाना ही इतनी करीबी हैं कि उन्हें बेडरूम तक जाने की अनुमति है।

Rekha life in Mumbai:

शादियों का सिलसिला

रेखा की शादी की खबरें हमेशा चर्चा में रही हैं। कहा जाता है कि उन्होंने दो शादियां कीं। पहली शादी बॉलीवुड एक्टर विनोद मेहरा के साथ हुई थी। हालांकि, यह रिश्ता उनके परिवार और सास के विरोध के कारण ज्यादा दिन टिक नहीं सका। दूसरी शादी दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से 1990 में हुई थी। मुकेश हॉटलाइन किचनवेयर ब्रांड के मालिक थे। दुर्भाग्यवश, शादी के छह महीने के भीतर ही मुकेश ने आत्महत्या कर ली।

सिंदूर क्यों लगाती हैं रेखा

रेखा सिंगल होने के बावजूद अक्सर सिंदूर पहनती हैं। उन्होंने बताया है कि उनके लिए यह एक फैशन स्टेटमेंट है और उनके लुक को पूरा करता है। सिंदूर उनके मेकअप और स्टाइल के साथ मेल खाता है और इसे पहनना उनके व्यक्तित्व का हिस्सा बन गया है।

रेखा ने हमेशा अपने जीवन को बेहद प्राइवेट रखा है। उनके फैन्स को उनकी पर्सनल लाइफ की हर छोटी-बड़ी जानकारी जानने में दिलचस्पी रहती है, लेकिन रेखा ने इसे अपने तरीके से संभालकर रखा है।

इसे भी पढ़ें

Umrao Jaan: उमराव जान की स्क्रीनिंग में रेखा का लुक: सोने-चांदी के कढ़ाई वाले लहंगे में बिखेरीं अदाकारी की चमक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं