Samantha Ruth Prabhu Married: समांथा रुथ प्रभु ने रचाई दूसरी शादी, ‘द फैमिली मैन’ के को-डायरेक्टर राज निदिमोरु बने हमसफर

2 Min Read

Samantha Ruth Prabhu Married:

मुंबई, एजेंसियां। साउथ की लोकप्रिय एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने गुपचुप तरीके से अपनी दूसरी शादी कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने ‘द फैमिली मैन’ के को-डायरेक्टर राज निदिमोरु से विवाह रचा लिया। यह शादी सोमवार, 1 दिसंबर 2025 की सुबह कोयंबटूर स्थित ईशा योगा सेंटर में बेहद निजी तरीके से संपन्न हुई। बताया जा रहा है कि शादी में केवल करीब 30 करीबी मेहमान ही शामिल हुए।

भैरवी मंदिर में शादी संपन्न:

सुबह 7 बजे शुभ मुहूर्त पर लिंग भैरवी मंदिर में संपन्न हुई इस शादी में समांथा ने लाल साड़ी पहनी। समांथा का ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु से गहरा जुड़ाव है, इसलिए उन्होंने इसी स्थान को शादी के लिए चुना। दोनों की नजदीकियां ‘द फैमिली मैन 2’ के सेट पर बढ़ीं और बाद में ‘सिटाडेल: हनी बनी’ सहित कई प्रोजेक्ट्स पर साथ काम किया। हाल ही में दोनों ने ‘ट्रालला पिक्चर्स’ नाम से प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है और प्रोफेशनल फ्रंट पर भी साझेदारी निभा रहे हैं।

Samantha Ruth Prabhu Married:

समांथा और राज को कई बार सार्वजनिक स्थानों पर साथ देखा गया है और समांथा के नए घर की पूजा में भी राज के शामिल होने की खबरें आई थीं। हालांकि, शादी पर अब तक न तो समांथा और न ही राज की ओर से आधिकारिक पुष्टि की गई है।

Share This Article