Salim Khan Health update: सलीम खान की सेहत में सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

2 Min Read

Salim Khan Health update

मुंबई, एजेंसियां। प्रसिद्ध स्क्रीनप्ले राइटर और अभिनेता Salman Khan के पिता Salim Khan इन दिनों मुंबई के Lilavati Hospital में भर्ती हैं। 17 फरवरी को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि परिवार और अस्पताल प्रशासन की ओर से आधिकारिक स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। यदि रिकवरी इसी तरह जारी रही तो उन्हें सोमवार तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

डॉक्टरों ने क्या बताया?

सलीम खान का इलाज कर रहे डॉक्टर जमील पारकर के अनुसार उन्हें मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ था। उनकी डीएसए (Digital Subtraction Angiography) प्रक्रिया की गई है, जिसे सर्जरी नहीं माना जाता। फिलहाल वे आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उम्र अधिक होने के कारण रिकवरी धीमी बताई गई है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

परिवार और सेलेब्स पहुंचे हाल जानने

सलीम खान का हालचाल जानने के लिए सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान, सलमा खान और हेलेन सहित परिवार के सदस्य लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके अलावा Aamir Khan, Javed Akhtar और Ranveer Singh जैसे फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज भी उनसे मिलने पहुंचे। अभिनेता एजाज खान ने भी आईसीयू से बाहर आकर मीडिया को बताया कि सलीम खान पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
फिलहाल परिवार ने स्वास्थ्य अपडेट को निजी मामला बताते हुए किसी भी आधिकारिक बयान से दूरी बनाए रखी है।

Share This Article