Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सगाई हुई, बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं सान्या चंडोक

Anjali Kumari
2 Min Read

Sachin Tendulkar:

मुंबई, एजेंसियां। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन (25) की सानिया चंडोक से मुंबई में सगाई हो गई। सानिया मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती और गौरव घई की बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेंदुलकर परिवार और घई परिवार ने इंगेजमेंट की खबरों को कन्फर्म नहीं किया है।

निजी था सगाई कार्यक्रमः

जानकारी के अनुसार, सगाई कार्यक्रम बेहद निजी रखा गया था। इसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए थे।
अर्जुन फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। वे घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं। IPL में वे मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं।

सानिया और उनका परिवार क्या करता है?

एक मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं।
वहीं, घई परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना नाम है। उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है, जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपए) है। मुंबई में भी इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है। साथ ही फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी के भी मालिक हैं।

सानिया जहां डायरेक्टर, उस कंपनी के बारे में जानिएः

घई परिवार के बिजनेस की तुलना में मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी एक छोटा वेंचर है। इसकी 2022 में महज एक लाख रुपए की पूंजी से शुरुआत हुई थी। मिस्टर पॉज एक पेट-केयर स्पा और स्टोर है जो मुंबई में स्थित है। यह पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग, और संबंधित प्रोडक्ट्स की सेवाएं देता है

इसे भी पढ़ें

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की क्रिकेट में एंट्री, जीईपीएल में खरीदी मुंबई फ्रेंचाइजी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं