Dhurandhar:
मुंबई, एजेंसियां। रणवीर सिंह की आगामी एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से U/A सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी प्राप्त हो गई है। यह ट्रेलर 2 मिनट 42 सेकंड लंबा है और अब इसका रिलीज़ होना तय माना जा रहा है, हालांकि निर्माताओं ने अभी ट्रेलर की रिलीज तारीख की घोषणा नहीं की है।
फिल्म ‘धुरंधर’:
फिल्म ‘धुरंधर’ के फर्स्ट लुक और टीजर को खूब पसंद किया गया था, जिसमें रणवीर सिंह ने एक दमदार और हाई-ऑक्टेन स्पाई एजेंट की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में रणवीर के साथ आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे स्टार कलाकार भी नजर आएंगे।
आदित्य धर:
आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म आतंकवाद और जासूसी की दुनिया पर आधारित है, जिसमें रणवीर सिंह का किरदार पाकिस्तान में रहकर आतंकियों का सफाया करता दिखेगा। फिल्म की रिलीज़ डेट 5 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।CBFC की मंजूरी के साथ ‘धुरंधर’ का ट्रेलर जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाला है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
इसे भी पढ़ें
Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग में संकट, 100 से ज्यादा क्रू मेंबर्स हुए बीमार








