अक्षय कुमार की फिल्म OMG 3 से कटा रानी मुखर्जी का पत्ता? सामने आई असली वजह

3 Min Read

OMG 3

मुंबई, एजेंसियां। अक्षय कुमार की चर्चित फ्रेंचाइजी OMG के तीसरे पार्ट को लेकर बीते दिनों काफी चर्चा रही। खबरें थीं कि अपकमिंग फिल्म ओह माय गॉडेस यानी OMG 3 में रानी मुखर्जी की एंट्री हो सकती है और वह इसमें अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। हालांकि अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक रानी मुखर्जी इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

फिल्म की कहानी पसंद आने के बावजूद नहीं बनी बात

दरअसल, पहले ऐसी खबरें आई थीं कि रानी मुखर्जी फिल्म में विलेन के किरदार में दिखाई देंगी, जबकि अक्षय कुमार कैमियो रोल में नजर आएंगे। लेकिन अब सामने आया है कि रानी को इस फिल्म के लिए आधिकारिक तौर पर कभी साइन ही नहीं किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के निर्देशक Amit Rai ने रानी मुखर्जी को फिल्म की कहानी सुनाई थी। एक्ट्रेस को स्क्रिप्ट पसंद भी आई थी और इस पर आगे बातचीत चल रही थी। हालांकि बाद में कुछ क्रिएटिव डिफरेंस के चलते दोनों के बीच सहमति नहीं बन पाई, जिसके कारण रानी ने इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली।

मेकर्स किसी दूसरी एक्ट्रेस को कास्ट करने की तैयारी में

कुछ समय पहले अक्षय कुमार ने रानी मुखर्जी को उनकी फिल्म Mardaani 3 की रिलीज पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें “देवी” कहा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे कि यह इशारा ओह माय गॉडेस की ओर है और रानी फिल्म का हिस्सा होंगी। लेकिन अब साफ हो गया है कि यह सिर्फ अटकलें थीं।

फिलहाल फिल्म के निर्माता नई फीमेल लीड की तलाश में हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन लगभग पूरा हो चुका है और अब मेकर्स किसी दूसरी एक्ट्रेस को कास्ट करने की तैयारी में हैं। जानकारी के अनुसार ओह माय गॉडेस की शूटिंग अब मई-जून 2026 के आसपास शुरू होने की संभावना है। फिल्म को Viacom18 के साथ मिलकर अक्षय कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसमें उनका एक लंबा कैमियो रोल देखने को मिलेगा।

Share This Article