3 Idiots sequel:
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आमिर खान, शरमन जोशी, आर. माधवन और करीना कपूर की इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल अब पूरी तरह कंफर्म हो चुका है। राजकुमार हिरानी लंबे समय से इसकी कहानी पर काम कर रहे थे और अब रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘3 इडियट्स 2’ की स्क्रिप्ट तैयार हो गई है। फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होगी, जबकि रिलीज डेट पर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सालो बाद लौटेगा
सूत्रों के अनुसार
सूत्रों के अनुसार, सीक्वल में पहली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। पिछली फिल्म के क्लाइमैक्स में सभी किरदार अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ चुके थे और अब वे नए एडवेंचर के लिए लौटेंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पहली की तरह ही हास्य, भावनाओं और एक सशक्त संदेश से भरपूर होगी। रैंचो, फरहान, राजू और पिया एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। सीक्वल में भी मूल स्टारकास्ट को बरकरार रखा गया है।जानकारी के मुताबिक, हिरानी पहले दादा साहेब फाल्के की बायोपिक पर काम कर रहे थे, पर वह प्रोजेक्ट फिलहाल होल्ड पर चला गया। इसी दौरान उन्होंने ‘3 इडियट्स 2’ को अंतिम रूप दिया क्योंकि वे इस ब्लॉकबस्टर की लेगेसी को परफेक्ट बनाना चाहते थे।
‘3 इडियट्स’ कब हुई थी रिलीज़?
गौरतलब है कि 2009 में रिलीज हुई ‘3 इडियट्स’ 55 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई की थी। यह फिल्म आज भी भारत की सबसे पसंद की जाने वाली फिल्मों में शामिल है।
उधर, आमिर खान के पास कई नए प्रोजेक्ट हैं। वे अकेले बतौर अभिनेता ही नहीं, बल्कि निर्माता के रूप में भी सक्रिय हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ की घोषणा हुई है, जबकि ‘लाहौर 1947’ में वे प्रोड्यूसर के साथ एक कैमियो भी करेंगे। इसके अलावा, वे साउथ निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ भी एक नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।








