Ramayan
मुंबई, एजेंसियां। निर्देशक Nitesh Tiwari की बहुचर्चित फिल्म Ramayana की रिलीज से पहले ही इसके दूसरे भाग Ramayan Part 2 की तैयारियां तेज हो गई हैं। फिल्म में Ranbir Kapoor भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि Sai Pallavi माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं Yash रावण की भूमिका में दिखाई देंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर ने मुंबई में ‘रामायण 2’ के कुछ अहम हिस्सों की शूटिंग शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मार्च से मई के बीच वे अपने कई महत्वपूर्ण सीन पूरे करेंगे। फिल्म के लिए उन्होंने अपने लुक में भी बड़ा बदलाव किया है और इन दिनों क्लीन-शेव लुक में नजर आ रहे हैं।
Sunny Deol भी अहम भूमिका में
फिल्म में Sunny Deol भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वे भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल करीब 20 मार्च के आसपास शूटिंग से जुड़ सकते हैं। फिल्म में भगवान राम और हनुमान के बीच कई महत्वपूर्ण कॉम्बिनेशन सीन फिल्माए जाएंगे, जो कहानी के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।
4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही यह फिल्म
बताया जा रहा है कि करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस भव्य फिल्म में कई हॉलीवुड तकनीकी विशेषज्ञ भी जुड़े हैं। फिल्म का पहला भाग 2026 की दिवाली पर रिलीज होने की तैयारी में है, जबकि इसके दूसरे भाग पर भी समानांतर रूप से काम जारी है।







