Ram Charan ने जुड़वां बच्चों के नामों का किया खुलासा, नामों का अर्थ है खास

2 Min Read

Ram Charan twins baby names

चेन्नई, एजेंसियां। फिल्म RRR के स्टार Ram Charan और उनकी पत्नी Upasana Konidela हाल ही में दूसरी बार माता-पिता बने हैं। 31 जनवरी को उन्होंने जुड़वां बच्चों एक बेटे और एक बेटी का स्वागत किया था। अब हैदराबाद स्थित अपने घर में आयोजित एक सादगीपूर्ण नामकरण समारोह में कपल ने बच्चों के नामों की घोषणा की है।

राम ने अपने बच्चो का क्या रखा?

राम चरण ने अपने बेटे का नाम शिवराम और बेटी का नाम अनवीरा देवी रखा है। कपल के अनुसार दोनों नाम परंपरा, आध्यात्मिकता और पारिवारिक विरासत से प्रेरित हैं। इससे पहले उनकी बड़ी बेटी का नाम क्लिन कारा रखा गया था, जो अपने अनोखे अर्थ के कारण चर्चा में रहा था।राम चरण ने बताया कि बच्चों के नाम चुनना उनके लिए बेहद व्यक्तिगत और भावनात्मक फैसला था। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में परिवार के बुजुर्गों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद भी शामिल रहा।

उनके बेटे का नाम शिवराम भगवान शिव और भगवान राम से प्रेरित है, जो शक्ति, संयम और धर्मनिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। यह नाम उनके पिता Chiranjeevi के जन्म नाम शिव शंकर वर प्रसाद को भी सम्मान देता है।वहीं बेटी का नाम अनवीरा देवी साहस और दिव्य स्त्री शक्ति का प्रतीक बताया गया है। “वीरा” का अर्थ बहादुरी और “अन” का अर्थ अनंत माना जाता है, जबकि “देवी” करुणा और शक्ति का संकेत देता है।

उपासना कोनिडेला ने दूसरी बार मां बनने अनुभव साझा किया

उपासना कोनिडेला ने दूसरी बार मां बनने के अनुभव को पहले से अधिक शांत और संतुलित बताया। उन्होंने कहा कि अब वह बच्चों की परवरिश को लेकर ज्यादा आत्मविश्वास महसूस करती हैं। कपल ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों का समर्थन और आशीर्वाद मिलने पर आभार भी जताया।

Share This Article
Exit mobile version