Subedaar
मुंबई, एजेंसियां। साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल Subedaar आखिरकार 5 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में Anil Kapoor दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था। हालांकि, फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज अनिल कपूर का एक्शन नहीं बल्कि एक पुरानी और लोकप्रिय जोड़ी की वापसी है, जिसने फैन्स को खासा खुश कर दिया है।
‘उदय भाई’ और ‘मजनू भाई’ की जोड़ी ने बढ़ाया रोमांच
फिल्म में दर्शकों को एक खास सीन में Nana Patekar की अचानक एंट्री देखने को मिलती है। नाना पाटेकर की मौजूदगी ने फिल्म के उस सीन को और ज्यादा दिलचस्प बना दिया है। अनिल कपूर और नाना पाटेकर की जोड़ी को पहले भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है। खासतौर पर Welcome में ‘उदय भाई’ और ‘मजनू भाई’ के किरदारों ने दर्शकों को खूब हंसाया था और यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक कॉमिक जोड़ी में शामिल हो गई थी।
लंबे समय बाद साथ दिखे दोनों सितारे
अनिल कपूर और नाना पाटेकर इससे पहले फिल्म Parinda में भी साथ नजर आए थे। बाद में दोनों ने Welcome Back में भी स्क्रीन शेयर की थी। हालांकि, उसके बाद से लंबे समय तक दोनों कलाकारों को एक साथ नहीं देखा गया। ऐसे में ‘सूबेदार’ में नाना पाटेकर की अचानक मौजूदगी फैन्स के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। अगर यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती तो माना जा रहा है कि इस सीन पर थिएटर में जबरदस्त तालियां और सीटी बजतीं।
दमदार स्टारकास्ट और कहानी
फिल्म में अनिल कपूर के अलावा Radhika Madan, Mona Singh, Aditya Rawal, Saurabh Shukla, Faisal Malik और Khushbu Sundar जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म में एक्शन, इमोशन और ड्रामा का मिश्रण देखने को मिलता है, जो दर्शकों को बांधे रखता है।
ट्रेलर लॉन्च से ही बना हुआ था माहौल
फिल्म का ट्रेलर हाल ही में मुंबई में समुद्र किनारे स्थित एक रेस्टोरेंट में भव्य कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया था। इस कार्यक्रम में पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही और फिल्म को लेकर उत्साह साफ नजर आया।








