Monalisa:
मुंबई, एजेंसियां। प्रयागराज महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा अब एक उभरती स्टार बन चुकी हैं। माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर मशहूर हुई मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ आज शनिवार को रिलीज हो गया है। इस गाने में मोनालिसा ने सफेद लहंगे में बेहद खूबसूरत अंदाज़ में अपने अभिनय की शुरुआत की है। वीडियो में उनके साथ एक्टर उत्कर्ष सिंह नजर आ रहे हैं, जिनके साथ उनकी कैमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है।
Monalisa: सोशल मीडिया पर वायरल
गाने के बोल और संगीत को भी काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर आते ही ‘सादगी’ तेजी से वायरल हो गया है और हजारों दर्शक इसे देख चुके हैं। यूज़र्स मोनालिसा की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, “इसलिए नाम मोनालिसा है, हर एंगल से खूबसूरत लगती हैं,” वहीं दूसरे ने कहा, “मोना तो है ही क्यूट, अब तो एक्ट्रेस भी बन गई।”
Monalisa: कौन है मोनालिसा ?
![Monalisa: महाकुंभ से स्टारडम तक: मोनालिसा का पहला गाना 'सादगी' हुआ रिलीज [From Maha Kumbh to stardom: Monalisa's first song 'Sadgi' released] 1 monalisa song jai mahakal 121244527](https://idtvindradhanush.com/wp-content/uploads/2025/06/monalisa-song-jai-mahakal-121244527-1024x576.webp)
गौरतलब है कि मोनालिसा की किस्मत महाकुंभ में अचानक चमकी थी, जब एक वीडियो में उनकी मासूमियत और आंखों की गहराई ने सबको आकर्षित कर लिया था। इसके बाद निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्मों में कास्ट करने की बात कही थी। अब उनका पहला गाना रिलीज होते ही उन्हें लेकर उत्साह और उम्मीदें दोनों बढ़ गई हैं। जल्द ही वह फिल्मों में भी नजर आ सकती हैं। ‘सादगी’ के ज़रिए मोनालिसा ने अपने अभिनय करियर की शानदार शुरुआत की है, और फैंस बेसब्री से उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
Monalisa: सोशल मीडिया पर छाया वायरल गर्ल मोनालिसा का नया लुक