Manoj Tiwary:
मुंबई, एजेंसियां। भोजपुरी सिनेमा और संगीत की दुनिया में खेसारी लाल यादव, निरहुआ और पवन सिंह जैसे सितारे छाए रहते हैं। लेकिन अब एक पुराने दिग्गज ने फिर से वापसी कर सबका ध्यान खींचा है। भोजपुरी गायक और अभिनेता मनोज तिवारी ने अपने 15 साल पुराने हिट गाने ‘जब से चढ़ल बा जवानी’ को नए अंदाज में री-क्रिएट कर धमाल मचा दिया है।यह नया वर्जन टी-सीरीज भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर दो दिन पहले रिलीज हुआ और इसने मात्र 48 घंटों में 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाई है। गाने में पारस कलनावत और गरिमा की परफॉर्मेंस ने चार चांद लगा दिए हैं, जबकि मनोज तिवारी की मौजूदगी ने गाने को खास बनाया है।
फैंस ने इस नए वर्जन को बेहद पसंद किया:
फैंस ने इस नए वर्जन को बेहद पसंद किया है और सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए कमेंट्स की बौछार कर दी है। कई यूजर्स ने मनोज तिवारी को “पुराने खिलाड़ी” और “भोजपुरी गायकी के शेर” बताते हुए उनका स्वागत किया है। यह कमबैक साबित करता है कि मनोज तिवारी अभी भी भोजपुरी संगीत के लोकप्रिय सितारों में से एक हैं और युवा कलाकारों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
इस गाने ने साबित कर दिया है कि पुराने कलाकार भी नए अंदाज और ऊर्जा के साथ वापस आकर अपने फैंस का दिल जीत सकते हैं और भोजपुरी संगीत को नई ऊँचाइयों पर ले जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें








