Mahesh Manjrekar: महेश मांजरेकर की पहली पत्नी दीपा मेहता का निधन, सत्या ने इमोशनल पोस्ट के जरिए जताया दर्द

2 Min Read

Mahesh Manjrekar:

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को एक दुखद खबर मिली है। फिल्म डायरेक्टर-एक्टर महेश मांजरेकर की पहली पत्नी दीपा मेहता का निधन हो गया। दीपा मेहता पेशे से फैशन डिजाइनर थीं और उनके निधन से मांजरेकर परिवार में शोक की लहर है। इस मौके पर उनके बेटे और अभिनेता सत्या मांजरेकर ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया और लिखा, “आई मिस यू मम्मा।”

सत्या ने मां को याद कर साझा किया दर्द

सत्या मांजरेकर ने अपनी मां की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि वे उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स और करीबी मित्रों ने भी अपनी संवेदनाएं साझा कीं। एक शख्स ने लिखा, “मेरे जीवन से मार्गदर्शन का प्रकाश चला गया। वो मेरे लिए मां से भी बढ़कर थीं। साड़ी के व्यापार में उनकी क्षमता और दृढ़ता ने कई महिलाओं को प्रेरित किया।”

दीपा मेहता से पहली शादी

महेश मांजरेकर और दीपा मेहता कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे और 1987 में शादी की। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए – अश्वनि मांजरेकर और सत्या मांजरेकर। 1995 में उनका तलाक हो गया, जिसके बाद दोनों बच्चे महेश के साथ रहे।

दूसरी शादी और परिवार

महेश मांजरेकर ने इसके बाद मेधा मांजरेकर से शादी की। इस शादी से उनकी बेटी सई मांजरेकर है, जिन्होंने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ से डेब्यू किया। सत्या मांजरेकर भी फिल्मों और टीवी में सक्रिय हैं और मंझे हुए कलाकार के रूप में कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं।दीपा मेहता के निधन से महेश मांजरेकर परिवार में गहरा शोक है। सत्या का भावपूर्ण पोस्ट और फैंस की संवेदनाएं इस दुखद मौके पर परिवार के लिए सहारा बन रही हैं।

इसे भी पढ़ें

Rahul Dev Birthday Special: ‘चैंपियन’ से लेकर ‘आवारा पागल दीवाना’ तक, इन फिल्मों में दिखा अभिनेता का विलेन अवतार


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं