Maharani Season 4:
मुंबई, एजेंसियां। हुमा कुरैशी एक बार फिर अपने दमदार किरदार ‘रानी भारती’ के साथ ओटीटी पर वापसी करने जा रही हैं। उनकी मोस्ट पॉपुलर पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज़ ‘महारानी’ का चौथा सीज़न अगले महीने रिलीज होने जा रहा है।
रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म
‘महारानी सीजन 4’ 7 नवंबर 2025 से सोनी लिव (Sony LIV) पर एक्सक्लूसिवली स्ट्रीम होगा। दिलचस्प बात यह है कि इसकी रिलीज़ का वक्त बिहार चुनावों के करीब है, जिससे शो की कहानी और भी प्रासंगिक बन जाती है।
कहानी का नया मोड़
पिछले सीज़न में बिहार की राजनीति में कब्ज़ा करने के बाद, रानी भारती अब राष्ट्रीय राजनीति में उतरेंगी। इस बार उनकी लड़ाई केवल राज्य की नहीं बल्कि दिल्ली की सत्ता और प्रधानमंत्री स्तर की राजनीति से होगी। टीज़र में रानी की दमदार लाइन,“बिहार ही हमारा परिवार है, और अगर कोई बिहार को नुकसान पहुंचाएगा, तो सत्ता हिला देंगे,” उनकी नई जंग का संकेत देती है।
स्टार कास्ट
इस सीज़न में फिर से हुमा कुरैशी लीड रोल में नज़र आएंगी। उनके साथ श्वेता बसु प्रसाद भी अहम भूमिका में होंगी, जो पावर स्ट्रगल को और तीखा बनाएंगी। इसके अलावा शो में विपिन शर्मा, अमित सियाल, विनीत कुमार, शार्दुल भारद्वाज, कनी कुसरुति, और प्रमोद पाठक जैसे दमदार कलाकार शामिल हैं।
क्या खास होगा इस बार
‘महारानी 4’ में राजनीति, सत्ता, महत्वाकांक्षा और विश्वासघात का तगड़ा मिश्रण देखने को मिलेगा। सीरीज़ के मेकर्स का दावा है कि यह अब तक का सबसे धमाकेदार और भावनात्मक सीज़न होगा, जिसमें रानी भारती का किरदार और भी ताकतवर रूप में सामने आएगा।
इसे भी पढ़ें
Sanjeev Singh house CBI raids: CCL सुरक्षा इंस्पेक्टर संजीव सिंह के घर CBI की छापेमारी







