Pulkit Samrat Birthday
मुंबई, एजेंसियां। पुलकित सम्राट आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा ने सोशल मीडिया पर कई रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर किए और पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कृति ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो हमेशा मेरे प्यारे।”
पागलपंती के सेट पर शुरू हुआ कहानी
कृति और पुलकित का रोमांस 2019 में फिल्म ‘पागलपंती’ के सेट पर शुरू हुआ था। कुछ महीनों की दोस्ती के बाद दोनों का प्यार गहरा हुआ और दो साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद मार्च 2024 में उन्होंने शादी कर ली।
वर्कफ्रंट की बात करें तो पुलकित सम्राट को फिल्म ‘फुकरे’ से पहचान मिली। वह जल्द ही फिल्म ‘राहु केतु’ में नजर आएंगे। इस फैंटेसी-कॉमेडी फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसमें उनके साथ ‘फुकरे’ के को-स्टार वरुण शर्मा भी हैं। फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।







