Kareena Kapoor: नेपोटिज्म पर करीना का करारा जवाब: ‘लंबा करियर आपकी मेहनत बनाती है, वंश नहीं’

2 Min Read

Kareena Kapoor:

नई दिल्ली, एजेंसियां। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर अपनी स्पष्ट राय रखी है। बरखा दत्त के साथ बातचीत में करीना ने कहा कि फिल्मी परिवार से होने के फायदे जरूर मिलते हैं, जैसे पहली फिल्म आसानी से मिल जाना। लेकिन इंडस्ट्री में लंबे समय तक बने रहना सिर्फ मेहनत, टैलेंट और ऑडियंस की स्वीकृति पर निर्भर करता है, न कि सरनेम पर।

करीना ने कहा,

करीना ने कहा, “नेपोटिज्म आपको डेब्यू करा सकता है, लेकिन लंबा करियर नहीं दिलवा सकता। आपकी किस्मत और सफर ऑडियंस तय करती है, आपका सरनेम नहीं।” उन्होंने माना कि एक स्टार किड को शुरुआती प्लेटफॉर्म मिल सकता है, लेकिन आगे की यात्रा बिल्कुल नई लड़ाई की तरह होती है।करीना से पहले कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान भी यही कह चुकी हैं। फ़राह ने सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट में कहा था कि मुंबई आने वाले स्ट्रगलिंग एक्टर्स की नाराज़गी बिल्कुल जायज है, क्योंकि उनका संघर्ष स्टार किड्स के मुकाबले कहीं बड़ा है। उन्होंने कहा कि “स्टार किड्स का स्ट्रगल, आउटसाइडर्स के स्ट्रगल के सामने कुछ भी नहीं है।”
करीना कपूर, जिनका डेब्यू 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से हुआ था, ने आगे चलकर इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जगह बनाई। हाल ही में वह सिंघम अगेन में अवनि सिंघम की भूमिका में दिखाई दीं, जहां अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और अन्य बड़े सितारों के साथ उनका एक प्रमुख किरदार था।

“Dining with the Kapoors”

अब करीना को जल्द ही नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री “Dining with the Kapoors” में देखा जाएगा। यह डॉक्यूमेंट्री कपूर खानदान के निजी और पारिवारिक पलों पर आधारित है, जिसमें सभी कपूर्स एक साथ नजर आएंगे। इसका स्पेशल प्रीमियर 21 नवंबर को होगा, और इसका टीज़र पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें परिवार खाने-पीने और त्योहारों पर एक साथ बिताए समय के बारे में बात करता नजर आता है।

Share This Article