नई दिल्ली, एजेंसियां। कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ ने लॉन्चिंग के साथ ही खुब सुर्खियां बटोरी। यह पहला मौका था जब वे ओटीटी पर कॉमेडी शो लेकर आये।
नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया भी मिली, लेकिन शो को वह प्यार नहीं मिल पाया जो एक समय टीवी पर मिलता था।
अब ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। कपिल शर्मा का यह शो अब बंद होने की कगार पर आ गया है।
हैरान कर देने वाली बात यह है कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सिर्फ एक महीने में ही बंद हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो ये कपिल का यह पहला शो होगा जो इतनी जल्दी बन्द हो जाएगा।
शो के बंद होने की आहट ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की जज अर्चना पूरन सिंह ने दी है। उन्होंने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला से बातचीत की।
एंकर से बातचीत के दौरान अर्चना पूरन सिंह ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के बंद होने की बात को कंफर्म किया है। अर्चना पूरन सिंह ने कहा, “हां, हमने द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन वन की शूटिंग पूरी कर ली है। हमने कल सीज़न का आखिरी एपिसोड शूट किया है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘सेट पर बहुत मजे और जश्न का माहौल था। शो में अब तक का सफर काफी अद्भुत रहा है। यह एक खुशनुमा सफर थी और हमने सेट पर कुछ अद्भुत समय बिताया।’
गौरतलब है कि अर्चना पूरन सिंह कपिल शर्मा के शो की स्टार मेंबर रही हैं। वह कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से लेकर द कपिल शर्मा शो और अब ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भी उनके साथ रही हैं।
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की खास बात यह है कि लंबे समय बाद सुनील ग्रोवर कपिल के साथ नजर आए।
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’सीजन वन में रणबीर कपूर, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, विक्की कौशल, सनी कौशल, दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा, इम्तियाज अली, आमिर खान, सनी देओल और बॉबी देओल नजर आए।
बता दें कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’के एक महीने में सिर्फ छह एपिसोड ही आए हैं। छठे एपिसोड के बाद यह शो बंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें