Jolly LLB 3 Box Office:
मुंबई, एजेंसियां। अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर ‘जॉली एलएलबी 3’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 12 साल पुराने इस सफल फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12.50 करोड़ रुपए की कमाई की। करीब 75-80 करोड़ बजट वाली इस फिल्म से उम्मीद है कि शनिवार और रविवार को यह और ज्यादा कमाई कर जल्द ही अपना बजट निकाल लेगी।
जॉली सीरीज का क्रेज बरकरार
‘जॉली एलएलबी’ (2013) और ‘जॉली एलएलबी 2’ (2017) पहले ही दर्शकों को खूब पसंद आई थीं। अब तीसरे पार्ट में अक्षय और अरशद पहली बार साथ आए हैं, जिससे दर्शकों में एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई।
साउथ की तीन फिल्मों को झटका
जॉली एलएलबी 3 की रिलीज ने साउथ की तीन फिल्मों की कमाई पर असर डाला है:
कल्याणी प्रियदर्शन की ‘लोका’: 23वें दिन कमाई 2 करोड़ से नीचे पहुंच गई।
तेजा सज्जा की ‘मिराय’: 8 दिन में पहली बार कलेक्शन 3 करोड़ से कम हुआ।
‘दिल मद्रासी’: रिलीज के बाद से ही कमाई में गिरावट, जॉली एलएलबी 3 की एंट्री से और मुश्किल बढ़ी।
आगे की उम्मीदें
फिल्म की मजबूत ओपनिंग और वीकेंड पर टिकट खिड़की की रफ्तार देखकर ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर तय कर सकती है।
इसे भी पढ़ें
Jolly LLB 3: Jolly LLB 3 पर रोक से इनकार, बॉम्बे HC बोला- ‘हमारा मजाक उड़ाने से फर्क नहीं पड़ता’








