War 2:
मुंबई, एजेंसियां। कियारा आडवाणी के जन्मदिन के खास मौके पर यशराज फिल्म्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर ‘वॉर 2‘ का पहला रोमांटिक ट्रैक ‘आवन जावन’ रिलीज कर दिया है। गाने में पहली बार साथ नजर आ रहे ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। रोम की खूबसूरत वादियों में फिल्माए गए इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया।
कियारा का ग्लैमरस अवतार और ऋतिक का करिश्मा
गाने में कियारा का ग्लैमरस लुक और ऋतिक की स्टाइलिश परफॉर्मेंस लोगों का ध्यान खींच रही है। एक सीन में कियारा बिकिनी में नजर आती हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं ऋतिक रोशन हमेशा की तरह अपने डांस और स्क्रीन प्रेजेंस से फैंस को दीवाना बना रहे हैं।

अरिजीत सिंह की आवाज, प्रीतम का संगीत
गाने को आवाज दी है अरिजीत सिंह ने और इसका संगीत तैयार किया है प्रीतम ने। रोमांटिक धुनों और अरिजीत की भावनात्मक गायकी ने गाने को एक अलग ही ऊंचाई दी है। नेटिज़न्स ने इस ट्रैक को ‘फील-गुड लव सॉन्ग’ करार दिया है।
फैंस के रिएक्शन
गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ऋतिक-कियारा की जोड़ी को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। एक यूजर ने लिखा, “ऋतिक और कियारा की जोड़ी एकदम मैजिकल है।” कुछ दर्शकों ने इस गाने की तुलना ‘वॉर’ के पहले पार्ट के सुपरहिट गाने ‘घुंघरू’ से की, हालांकि ज़्यादातर ने इसे ऋतिक के करियर के टॉप रोमांटिक गानों में शामिल किया।
क्या कहते हैं इंडस्ट्री के सूत्र?
फिल्म ट्रेड विश्लेषकों के मुताबिक, ‘वॉर 2’ इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन सकती है। ऋतिक और कियारा की नई जोड़ी, एक्शन-रोमांस का तगड़ा डोज़ और प्रीतम-अरिजीत की जोड़ी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए काफी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें
War 2: ‘वॉर 2’ का ट्रेलर रिलीज, ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच दिखी जबरदस्त एक्शन








