War 2:
हैदराबाद, एजेंसियां। बॉलीवुड और तेलुगु फिल्मों के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की बड़ी स्क्रीन पर पहली बार जोड़ी बनने जा रही है। जूनियर एनटीआर की यह बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘वॉर 2’ की रिलीज़ डेट के करीब आने के साथ मेकर्स ने इसके प्रचार का बड़ा अभियान शुरू कर दिया है।आज रविवार को हैदराबाद में फिल्म के प्रमोशन के लिए एक भव्य इवेंट का आयोजन किया गया,
जिसमें दोनों सितारों ने मीडिया और फैंस के सामने फिल्म की खासियतें साझा कीं। इस इवेंट ने फिल्म के प्रति उत्साह और उम्मीदों को और बढ़ा दिया है।’वॉर 2′ को एक्शन और मनोरंजन से भरपूर बताया जा रहा है, और इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें







