Nick Jonas Birthday: बचपन के स्टार से ग्लोबल आइकॉन, Nick Jonas की अनकही कहानी

2 Min Read

Nick Jonas Birthday:

वाशिंगटन,एजेंसियां। हॉलीवुड सिंगर, अभिनेता और सॉन्गराइटर निक जोनस आज 33 वर्ष के हो गए हैं। 16 सितंबर 1992 को अमेरिका के टेक्सास के डलास में जन्मे निक ने छह साल की उम्र में संगीत और अभिनय में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सात साल की उम्र में उन्हें थिएटर शो ए क्रिसमस कैरोल में अभिनय करने का अवसर मिला और जॉय टू द वर्ल्ड नामक गाना लिखा।

Nick Jonas Birthday: 2005 में निक

2005 में निक ने अपने भाइयों के साथ जोनस ब्रदर्स बैंड बनाया, जिसने कई हिट एल्बम दिए और 2008 में उन्हें ग्रैमी के लिए नामांकित किया गया। 2012 में बैंड टूट गया, लेकिन 2019 में सकर गाने के साथ निक ने शानदार वापसी की।निक ने अभिनय में भी कदम रखा और डिज्नी शो हैना मोंटेना, कैंप रॉक और हॉलीवुड फिल्मों जैसे जुमान्जी, गॉट और द गुड हाफ में काम किया।

Nick Jonas Birthday: लव लाइफ की बात

लव लाइफ की बात करें तो निक ने 14 साल की उम्र में पहली बार डिज्नी स्टार माइली साइरस के साथ प्यार किया। इसके बाद उनका नाम सेलेना गोमेज और ऑस्ट्रेलियन सिंगर डेल्टा गुडरेम के साथ जुड़ा। 2016 में निक और प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात ट्विटर के माध्यम से हुई, और 2017 में मेट गाला में पहली पब्लिक अपीरियंस हुई। 2018 में ग्रीस में रोमांटिक प्रपोजल के बाद दोनों ने शादी की।

Nick Jonas Birthday: प्रियंका से शादी के बाद

प्रियंका से शादी के बाद निक भारत में ‘जीजू’ के नाम से फेमस हुए। संगीत, अभिनय और पर्सनल लाइफ से निक आज भी फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनकी गहरी संगीत प्रेम और प्रियंका के प्रति समर्पण फैंस के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहते हैं।निक का यह जन्मदिन उनके जीवन और करियर की यादगार यात्राओं को सेलिब्रेट करने का मौका है।

इसे भी पढ़े

Emmy Award: 15 साल के ओवेन कूपर ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में जीता एमी अवॉर्ड


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं